POLICE; थाने से भागा अंतरराज्यीय तस्कर, चार पुलिस जवान लाइन अटैच

रायपुर, आमानाका इलाके में ड्रग्स तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल भेजने से पहले एक आरोपी थाने से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस उसकी दोबारा तलाश में लगी है। उसके साथी को जेल भेज दिया गया। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने 4 पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया है।

पुलिस के मुताबिक, आमानाका पुलिस ने मंगलवार को टाटीबंढ के पास से पंजाब के अमृतपाल सिंह और धर्मेंद्र सिंह को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा था। उनके कब्जे से कुल 12.69 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) जब्त किया था। रात में दोनों को थाने के लॉकअप में रखा गया था।

बुधवार तड़के अमृतपाल ने पेट दर्द का बहाना बनाते हुए बाथरूम जाने की जिद की। उस समय ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान ने लॉकअप से बाहर निकालकर उसे बाथरूम जाने दिया। इसी दौरान अमृतपाल तेजी से थाने के बाहर भाग निकला। उस समय थाने में स्टॉफ कम थे। इस कारण आरोपी आसानी से निकल गया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। दूसरे ओर मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस जवानों की जांच शुरू हो गई है।

  • Related Posts

    COURT; एसईसीएल के चार अधिकारियों को जेल, CBI की विशेष कोर्ट ने सुनाई चार-चार साल की सजा

    जबलपुर, मध्य प्रदेश की सीबीआई कोर्ट जबलपुर ने एसईसीएल (SECL) के चार अधिकारियों को सजा सुनाई है। इतना ही नहीं चारों अफसरों पर एक-एक लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना…

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…