FOREST; सागौन रोपणी में अवैध कटाई एवं अतिक्रमण पर दो ग्रामीण गिरफ्तार, वन विकास निगम की कार्रवाई

दुर्ग, वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मण्डल के मण्डल प्रबंधक पिताम्बर साहू के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र पण्डरिया के लिम्हईपुर बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ/436 सागौन वृक्षारोपण वर्ष 2021 में अवैध वृक्ष कटाई एवं वन भूमि पर अनाधिकृत अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर कार्रवाई की गई। दो अतिक्रमणकारियों को गिरफ्तार कर वन अपराध प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी पण्डरिया धर्मेन्द्र कुमार मेहरा ने बताया कि 15 सितंबर 2025 को सेलाराम पिता केजहा जाति-सतनामी, ग्राम लिम्हईपुर और सुखी राम पिता विष्णु जाति-गोड,ग्राम करपी के विरूद्ध कुल 0.679 हेक्टेयर संरक्षित वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किये जाने के आरोप में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 33 (1) क,ख,ग,ज, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 03 और संरक्षित वन अधिनियम, 1960 की धारा 3 (ए) के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।

न्यायालय द्वारा सभी आरोपियां को 29 सिंतबर 2025 तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश पारित किया गया है। वन विकास निगम द्वारा वन संरक्षण एवं अवैध गतिविधियों के रोकथाम के लिए निरंतर सतर्कता बरती जा रही है। कार्यवाही के दौरान परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी पण्डरिया धर्मेन्द्र कुमार मेहरा एवं उनकी टीम जिनमें श्रीकांत कुमार सिंह सहायक परियोजना क्षेत्रपाल, देवसिंह भारद्वाज सहायक परियोजना क्षेत्रपाल, दिनेश वर्मा क्षेत्ररक्षक एवं जसपाल सिंह मरकाम क्षेत्ररक्षक शामिल थे।

  • Related Posts

    HC; आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    बिलासपुर. आबकारी विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड (ACR) के अंक कम देकर अनुत्तीर्ण किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया…

    COAL SCAM; कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित कई नेताओं को नोटिस, 5 अक्टूबर को पेशी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राज्य के बहुचर्चित कोल लेवी और अवैध वसूली मामले में जांच एजेंसी ने एक बार फिर शिकंजा कसा है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर