RAPE; बलरामपुर के एसडीओपी याकूब मेमन पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर में दर्ज हुआ मामला

रायपुर, सरगुजा के बलरामपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेमन पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। मामले की शिकायत पीड़िता ने सीधे सरगुजा रेंज के आईजी से की थी। प्रारंभिक शिकायत के आधार पर अंबिकापुर में जीरो में प्रकरण दर्ज कर जांच के लिए रायपुर स्थानांतरित किया गया है। रायपुर के टिकरापारा थाने में एसडीओपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद आगे की विवेचना की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार एसडीओपी याकूब मेमन का पीड़िता से पहले से परिचय रहा है। बताया जा रहा है कि याकूब मेमन के टिकरापरा स्थित मकान में पीड़िता किराए पर रहती थी। इस दौरान ही मेल जोल बढ़ा था। कहा तो यह भी जा रहा है कि याकूब मेमन की बलरामपुर में पदस्थापना होने के बाद भी पीड़िता का वहां आना-जाना जारी था।

पीड़िता ने याकूब मेमन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। चूंकि आरोप एक पुलिस अधिकारी पर लगे हैं, इसलिए पूरे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

  • Related Posts

    SUICIDE; सूदखोरी के दो आरोपी हिरासत में, आर्थिक तंगी ने ले ली परिवार के 5 लोगों की जान, सूदखोरों के आतंक के साए में था परिवार

    रायपुर, राजधानी रायपुर के टिकरापारा में पांच लोगों की सामूहिक खुदकुशी और हत्याकांड मामले में अब पुलिस की तफ्तीश सूदखोरों के आतंक की तरफ मुड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक,…

    FOREST; कोरबा के जंगल में कटाई, साल के 206 पेड़ों की लकड़ी अभनपुर में बरामद, आरा मिल सील, आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये की साल की लकड़ी की अवैध हेराफेरी का बड़ा मामला उजागर किया है। मामले में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’