LIQUOR; शराब पीने के बाद 2 युवकों की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत हो गई. शराब सेवन करने के बाद दोनों की तबियत बिगड़ी. युवकों को सारंगढ़ के निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि जहरीली शराब पिने से मौत हुई है. पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है. 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर मनोज कश्यप और सूरज यादव ने देशी शराब पी, जिसके बाद दोनों की अचानक बेहोश हो गए. आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए सारंगढ़ के निजी अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई. घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश का माहौल है. 

परिजनों ने मौत का कारण जहरिली शराब होने की आशंका जताई है. उन्हें युवकों के बेहोश होने वाली जगह से एक देशी शराब की बोतल भी मिली है. परिजनों ने मंगलवार सुबह मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया है. जिससे हसौद से शिवरीनारायण, भटगांव से चांपा-कोरबा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है.

सारंगढ़ पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जीरो में मर्ग कायम कर केस की डायरी बिर्रा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है. बिर्रा पुलिस और एसडीओपी ने करही गांव में लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मौत का सही कारण जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंजतार करना होगा. वहीं यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृत युवकों ने कहां से शराब खरीदी थी. 

  • Related Posts

    ACCIDENT; सारंगढ़ में उफनते नाले में पुल पार करते बही कार, पति-पत्नी लापता

    रायगढ, सोमवार को छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर स्थित माधोपाली के पास लात नाला में बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज बहाव के बीच पुल पार करने के दौरान एक…

    POLICE; रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सेंट्रल जोन के 89 होटल, लॉज और धर्मशालाओं में की सघन चेकिंग, 9 संचालकों को सुधार के दिए निर्देश

    रायपुर,  राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र