CRIME; दलित युवकों को निर्वस्त्र कर करंट लगाया, फिर जमकर पीटा,5 संदेही हिरासत में

बिलासपुर, राजस्थान के भीलवाड़ा से छत्तीसगढ़ के कोरबा लाए गए दो दलित मजदूर युवकों के साथ अमानवीय अत्याचार और मारपीट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित अभिषेक भांबी और विनोद कुमार भांबी का आरोप है कि छोटू और मुकेश शर्मा द्वारा उन्हें आइसक्रीम फैक्ट्री में काम के लिए लाया गया था, लेकिन वेतन की मांग करने पर उन्हें न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि करंट लगाकर प्रताड़ित भी किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद कोरबा पुलिस ने पांच संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनके आइसक्रीम गोदाम को सील कर दिया गया है।

बता दें कि आरोपियों ने पीड़ितों पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उन्हें करंट प्रवाहित तारों से छुआया और प्लायर (पेंचिस) से नाखून दबाए। इस दौरान दोनों युवक हाथ जोड़कर अपनी जान की भीख मांगते नजर आ रहे हैं, लेकिन आरोपियों की क्रूरता रुकने का नाम नहीं लेती। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना का वीडियो 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती का है, जिसे आरोपियों ने खुद बनाया है। पीड़ितों का आरोप है कि यह प्रताड़ना चोरी के झूठे आरोप के बहाने दी गई, जबकि उन्होंने सिर्फ अपने वेतन की मांग की थी। घटना के बाद दोनों युवक जैसे-तैसे गांव लौटे और परिजनों को आपबीती सुनाई। अभिषेक की हालत इतनी खराब थी कि वह चल-फिर भी नहीं पा रहा था। गुलाबपुरा थाना प्रभारी हनुमान चौधरी ने बताया कि यह मामला दूसरे राज्य का होने के कारण 0 एफआईआर दर्ज करने के बाद रिपोर्ट को कोरबा पुलिस को भेज दिया गया है।

आइसक्रीम गोदाम सील

कोरबा सीएसपी भूषण ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि गुलाबपुरा थाना पुलिस द्वारा भेजे गए मेमो के आधार पर कोरबा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और उनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता दी जा रही है। अब तक 5 आरोपियों को हमने हिरासत में लिया है, जबकि आरोपियों की खपराभट्ठा स्थित आइसक्रीम गोदाम को नगर निगम की टीम ने सील कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच