PROTEST;राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ आक्रोश फूटा, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन सहित 50 राज्यों में विरोध-प्रदर्शन

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया। ट्रम्प की ‘टैरिफ वॉर’ और सरकारी नौकरियों में छंटनी की नीतियों के विरोध में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए। न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन सहित 50 राज्यों में लोगों ने शनिवार (19 अप्रैल) को जमकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति आवास (White House) का घेराव किया। ‘अमेरिका में कोई राजा नहीं’ और ‘तानाशाही का विरोध करो’ जैसे नारे वाले पोस्टर-बैनर लेकर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने ट्रम्प पर नागरिक और कानून के शासन को कुचलने का आरोप लगाया।

इसलिए फूटा आक्रोश 
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कारोबारी इलॉन मस्क की आक्रामक नीतियां के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा है। इलॉन मस्क का दक्षता विभाग लगातार सरकारी विभागों में छंटनी कर रहा है। हजारों सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। दूसरी तरफ ट्रम्प की अप्रवासियों पर कार्रवाई और दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने की सख्त पॉलिसी के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। ट्रम्प के टैरिफ वॉर से अमेरिका में दूसरे देशों से आने वाली चीजों के दाम बढ़े हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

विरोध में निकाली रैली 
ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतार आए। शनिवार को लोगों ने एक बार फिर रैली निकाली। राष्ट्रपति आवास का घेराव कर लोगों ने विरोध जताया। न्यूयॉर्क में प्रदर्शनकारियों ने शहर की मुख्य लाइब्रेरी के बाहर इकट्ठा होकर ‘No Kings in America’ (अमेरिका में कोई राजा नहीं) और ‘Resist Tyranny’ (तानाशाही का विरोध करो) जैसे नारों वाले पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन किया। 

लोगों के हाथ में तख्ती: जानिए क्या-कुछ लिखा…
लोगों ने हाथ में तख्ती लेकर ट्रम्प के खिलाफ विरोध जताया। पोस्टर में लिखा-ट्रम्प गंदगी से भरे हैं। टॉयलेट्स को उनसे जलन हो रही है। फ्लोरिडा में टेस्ला शोरूम के बाहर विरोध करती महिला ने पोस्टर पर लिखा-न कोई राजा है, न कोई कुलीन है, अपना टैक्स चुकाएं। व्हाइट हाउस के बाहर विरोध करती महिला ने लिखा-ट्रम्प को अल सल्वाडोर जेल में डिपोर्ट कर दिया जाए। 

उल्टा झंडा भी लहराया
सैन फ्रांसिस्को के समुद्र तट पर सैकड़ों लोगों ने रेत पर ‘IMPEACH + REMOVE’ (महाभियोग और हटाओ) लिखा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उल्टा अमेरिकी झंडा भी लहराया। बता दें कि ट्रम्प के खिलाफ दूसरी बार ऐसा प्रदर्शन हुआ। इससे पहले 5 अप्रैल को ट्रम्प के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हुए थे। 

  • Related Posts

    POLITICS; राहुल गांधी के स्वागत में भी गुटबाजी का नजारा,पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी कल एक दिन के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। अभनपुर…

    POLITICS; 56 साल के राहुल और गांधी

    कांग्रेस और राहुल गांधी, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में एक दूसरे के पर्यायवाची माने जा सकते है, इस बात में कांग्रेस सहित दीगर राजनैतिक दलों सहित देशवासियों को एतराज नहीं हो सकता…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’