CRIME; युवती ने प्रेमी संग मिलकर की मंगेतर की किडनैपिंग,महाराष्ट्र से 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर का अपहरण कराने की साजिश रच डाली। हालांकि मंगेतर मौका मिलते ही अपहरणकर्ताओं की गिरफ्त से भाग निकला। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती सहित तीन आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 18 अप्रैल की रात की है, जब टोकेश साहू अपने दोस्त भूपेंद्र यादव के साथ भिलाई से जामुल की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था। जैसे ही दोनों बोगदा पुलिया के पास पहुंचे, तभी एक कार में सवार 3-4 युवक उनकी बाइक के पास आकर रुके। इन युवकों ने टोकेश साहू के साथ गाली-गलौज कर हाथ, मुक्के और डंडों से मारपीट की और जबरन उसे कार में बैठाकर बेमेतरा की ओर रवाना हो गए। हालांकि, बेमेतरा पहुंचने पर टोकेश किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला।

घटना के बाद भूपेंद्र यादव की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अपहरण में इस्तेमाल हुई कार की पहचान की गई और मुख्य आरोपी दुर्गेश साहू को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हेमकुमारी साहू उर्फ हेमा से प्रेम करता है, जिसकी शादी टोकेश साहू से तय हुई थी। हेमा इस शादी से खुश नहीं थी और उसने अपने मंगेतर टोकेश का बायोडाटा और फोटो अपने प्रेमी दुर्गेश को भेज दिए।

इसके बाद दुर्गेश ने अपने सहयोगी अमित वर्मा उर्फ राजा और बंटी के साथ नागपुर से क्रेटा कार में जामुल पहुंचकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस साजिश में शामिल तीनों आरोपियों हेमकुमारी साहू, दुर्गेश साहू और अमित वर्मा उर्फ राजा को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। चौथा आरोपी बंटी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम संबंधों के कारण हुई साजिश का है, जिसमें युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर के अपहरण की योजना बनाई थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

­

  • Related Posts

    CRIME; प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत, छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो, बात मानो नहीं तो प्रैक्टिकल में दूंगा कम नंबर, गिरफ्तार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक छात्रा को टेलीग्राम के जरिए अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक देने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने…

    MURDER; पैसों के लिए दोस्त को उतारा मौत के घाट, जांजगीर में क्लिनिक संचालक और BSP पार्षद का डबल मर्डर

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर -चांपा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 10 लाख रुपए के उधार को हजम करने के लिए एक युवक ने दो…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार