RAPE; महिला डॉक्टर की शिकायत पर PHE विभाग के SDO के खिलाफ जुर्म दर्ज ,आरोपी फरार

बिलासपुर, शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप पीएचई विभाग में पदस्थ एसडीओ नमित कोसरिया पर लगा है, जो वर्तमान में जांजगीर-चांपा में पदस्थ हैं। आरोपी पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर धोखा देने का आरोप है।

पीड़िता ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी पहचान नमित कोसरिया से वर्ष 2019 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साल 2023 में पीड़िता गर्भवती हो गई, लेकिन जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने समय मांगते हुए गर्भपात करा दिया।

इसके बाद आरोपी ने अपने परिवार की रजामंदी का हवाला देते हुए शादी की बात को टालता रहा। इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि नमित किसी दूसरी युवती से शादी की तैयारी कर रहा है। खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल आरोपी एसडीओ नमित कोसरिया फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। यह मामला एक बार फिर से सरकारी पदों पर बैठे अधिकारियों की जवाबदेही और नैतिकता पर सवाल खड़ा करता है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

  • Related Posts

    MURDER; मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या! रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चौंका देने वाला मामला

    रायपुर, राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार…

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….