REJISTRY; कलेक्टर गाइड लाइन पर चल रहा है सर्वे, रोजाना सुबह रजिस्ट्री की प्रक्रिया बंद…

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नई कलेक्टर गाइड लाइन तैयार करने के लिए सर्वे का काम चल रहा है. इस सर्वे में पटवारी, तहसीलदारों से लेकर पंजीयन विभाग के उप पंजीयक भी जुटे हुए हैं, जिसके कारण रायपुर सहित प्रदेशभर के तमाम पंजीयन कार्यालयों में बीते सप्ताह से सुबह रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद है.

पंजीयन के समय में की गई तब्दीली के कारण लोग रजिस्ट्री कराने के लिए पंजीयन कार्यालय खुलने के दो घंटे बाद का ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले पा रहे हैं. मरता क्या न करता पर अमल करते हुए लोग भरी दोपहर में तमाम परेशानी उठाते हुए रजिस्ट्री के लिए पंजीयन कार्यालय में पहुंच रहे हैं.

सर्वे में व्यस्त उपपंजीयकों के कारण सुबह के दो घंटे का समय पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए बंद कर दिया गया है. इसके कारण लोगों को दिनभर में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 5 घंटे का ही समय मिल पा रहा है. इधर सुबह का समय कम किया गया है, लेकिन शाम को समय बढ़ाया नहीं गया है, जिसके कारण कई लोगों को अपॉइंटमेंट भी नहीं मिल पा रहा है.

आकड़ों के अनुसार, रायपुर पंजीयन कार्यालय में 5 उप पंजीयक है. इस तरह एक घंटे के दौरान रायपुर में ही 50 से अधिक रजिस्ट्रियां होती हैं. इस तरह दो घंटे में सौ से ज्यादा रजिस्ट्री होती है. दो घंटे तक अपॉइंटमेंट नहीं मिलने के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा रजिस्ट्री भी कम हो रही है.

30 तक यही स्थिति रहने की संभावना

नई कलेक्टर गाइड लाइन के लिए 30 अप्रैल तक सर्वे की रिपोर्ट मंगाई गई है. सूत्रों के अनुसार रायपुर जिले में सर्वे का काफी धीमी गति से किया जा रहा है, जिससे सर्वे की रिपोर्ट भी माहांत तक आने/ की संभावना है. जब तक सर्वे का काम पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक सुबह के दो घंटे तक रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट भी बंद रहेगा. इसके कारण माहांत तक पंजीयन, कार्यालय में ऐसी स्थिति ही बनी रहेगी.

सुबह 10 से 12 बजे तक अपॉइंटमेंट बंद

रायपुर के मुख्य पंजीयक विनोज कोचे ने बताया कि नई कलेक्टर गाइड लाइन के लिए सर्वे का काम चल रहा है. उप पंजीयकों को इस कार्य में लगाया गया है. शासन के निर्देश के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट बंद है.

  • Related Posts

    WILD LIFE; मादा गौर शिकार,पांच माह बाद दो आरोपी गिरफ्तार,गर्मी बढते ही सांभर-चीतल का शिकार बेधड़क जारी

    रायपुर, बलौदाबाजार वन मंडल के वन परिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर माह में हुए मादा गौर शिकार प्रकरण में पांच माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को वन विभाग ने…

    MINING; अवैध रेत उत्खनन पर लगेगा 5 लाख तक का जुर्माना, नियमों में किया अहम बदलाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब सरकारी संस्थाओं के लिए भी रेत खदान आरक्षित की जा सकेगी। इसके अलावा रेत के अवैध कारोबार को रोकने के लिए सख्ती की जाएगी। इसके लिए…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……