POLITICS; कांग्रेस का 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान 25 से, सभी विधानसभाओं में निकलेगी रैली

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के रायपुर में 22 अप्रैल 2025 को बैठक में निर्णय लिया गया कि एआईसीसी के निर्देशानुसार प्रदेश में भी 25 अप्रैल से 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान शुरू किया जायेगा। 25 अप्रैल को दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 25 अप्रैल को दुर्ग जिले में संविधान बचाओ रैली के साथ प्रदेश के सभी जिलों में 3 से 10 मई तक संविधान बचाओ रैलियां निकाली जायेगी और 11 से 17 मई तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकलेगी। 20 से 30 मई तक कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। 

देश के गरीबों के लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे – भूपेश बघेल

यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये एकजुट है। हम इस देश के गरीबों को लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली प्रारंभ होगा।  यह अभियान प्रदेश के एक-एक नागरिक तक ले जाने की जवाबदारी कांग्रेस के हर नेता की है।

ये रहे मौजूद

बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव गण जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री, विधायक एवं पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गण, एआईसीसी के सचिव एवं सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, कोविजय जागिड़, सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, उपाध्यक्षगण गुरूमुख सिंह होरा, प्रेमचंद जायसी, बिरेश ठाकुर, महामंत्री दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर, रवि घोष, जितेन्द्र साहू, कार्यसमिति सदस्यगण लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, भोलाराम साहू, संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी, अनुपम फिलिप, डॉ. अजय साहू, शिवसिंह ठाकुर, अनिल अग्रवाल, कृष्णा दुबे, आलोक चंद्रकार, रामदेव राम, कमलकांत शुक्ला, विजय ठाकुर, अशोकराज आहुजा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष केशव चंद्राकर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां