RMC;गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत के मामले में निगम इंजीनियर निलंबित, 2 इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश…

रायपुर, रामनगर स्थित गुलमोहर पार्क प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी में पिछले दिनों पानी भरे गड्ढे में डूबकर एक बच्चे की मौत हो जाने को नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने गंभीरता से लिया। निगम कमिश्नर ने एक उप अभियंता को निलंबित करने के साथ ही पीएम आवास योजना के प्रभारी अधीक्षण अभियंता तथा सहायक अभियंता के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दिये हैं।

निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर आज निगम के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश निकला कि प्रधानमंत्री आवास मुख्यालय की उप अभियंता श्रीमती अंकिता अग्रवाल को अपने विधिक दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रहने के कारण एवं घोर लापरवाही बरतने हेतु तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निलंबन भत्ता देय होगा और इनका मुख्यालय जोन क्रमांक 1 नगर निगम रहेगा। वहीं प्रभारी अधीक्षण अभियंता तत्कालीन सहायक अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा राजेश राठौर और सहायक अभियंता योगेश यदु के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दिये गए हैं।

उल्लेखनीय है कि रामनगर स्थित गुलमोहर पार्क कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस भूमि में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित 280 आवासीय कॉलोनी में गड्ढा खोदा गया, परंतु कार्य पूर्ण होने पर गड्ढे को बंद नहीं किया गया था। गड्डा खुला होने पर वहाँ पर्याप्त सुरक्षा घेरा की व्यवस्था नहीं की गई और न ही लाल झंडी लगाई गई थी । वहाँ निवासरत बच्चा खेलते समय गड्ढे में गिर गया था। उक्त दुघर्टना से बच्चे की मृत्यु हो गई। उक्त कार्य की उप अभियंता श्रीमती अंकिता अग्रवाल को इस बात की जानकारी नहीं थी कि मौके पर एक असुरक्षित गड्ढा किया गया था, जिसमें सुरक्षा संबंधित बैरिकेटिंग नहीं किया गया। संबंधित घटना स्थल पर सुरक्षात्मक व्यवस्था करने के आधार पर श्रीमती अंकिता अग्रवाल द्वारा किसी तरह का पत्राचार नहीं किया गया था।

  • Related Posts

    RMC; अब मौदहापारा मस्जिद से थाने तक लगेंगी संडे बाजार पर दुकानें, टाइमिंगभी तय, राजधानी में दुकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई

     रायपुर, राजधानी रायपुर के मौदहापारा में लगने वाला संडे मार्केट पिछले 15 साल में अव्यवस्थित होकर फैल चुका हैं. जिसे देखते हुए अब मौदहापारा के संडे मार्केट को सीमित किया…

    SUSPEND; सीएम साय के गृह जिले की सरकारी स्कूल में बच्चों को व्याख्याता ने बांटा बाइबल, डीपीआई ने किया लेक्चरर को निलंबित

    अंबिकापुर, सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों को बाइबल बांटने वाले व्याख्याता को निलंबित कर दिया गया है। बाइबल बांटने के अलावा…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग