ACCIDENT;बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वैन, 12 लोगों की मौत

भोपाल, मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर बाइक को टक्कर मारने के बाद 13 सवारियों को ले जा रही एक ईको वैन असंतुलित होकर बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में वैन में सवार 10 लोगों के अलावा कुएं में गिरे लोगों को बचाने उतरा युवक और बाइक चालक भी शामिल है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि लोगों के मरने की वजह चोट लगना है या कुएं में गैस से दम घुटना। वहीं, वैन में सवार तीन लोगों को कुएं से निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वैन से माता के दर्शन करने जा रही थीं सवारियां

वैन में रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र स्थित ग्राम खोजनखेड़ा से 13 लोग सवार थे। ये सभी नीमच जिले में आंतरी माता के दर्शन करने जा रहे थे। रास्त में दोपहरी करीब साढ़े 12 बजे मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील क्षेत्र में नारायणगढ़ थाना क्षेत्र स्थित काचरिया चौपाटी के पास तेज रफ्तार वैन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गोबर सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में वैन असंतुलित होकर सड़क के किनारे खेत में बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। कुएं में पानी कम था। कार दीवारों से टकराते हुए नीचे जा गिरी। इससे वैन में सवार लोगों का दम घुटने लगा।

प्रत्यक्षदर्शीय 40 वर्षीय मनोहर सिंह लोगों को बचाने के लिए कुएं में कूदा। उसके साथ ही कुल 11 लोगों के शव प्रशासन को रेस्क्यू में बरामद हुए। घंटों की मशक्कत के बाद कार को निकाला जा सका। हालांकि हादसा तीन सवारियां कुएं से जीवित निकल आईं।

रतलाम रेंज के डीआइजी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कुएं में गिरे लोगों की मौत अंदरूनी चोट लगने या वाहन से निकली गैस के प्रभाव में आने से हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौके पर पहुंचे।

  • Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग