ACCIDENT;खारुन नदी में डूबे दो दोस्त, 1 की मिली लाश, दूसरे की तलाश जारी

 रायपुर, राजधानी रायपुर में खारुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक की बॉडी बरामद कर ली गई है, जबकि दूसरे की तलाश अभी जारी है। रेस्क्यू अभियान चलकर आज सुबह अर्जुन यादव की बॉडी बरमाद की गई। वहीं, दूसरे युवक भूपेश भूडे की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा जारी है। यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के काठाडीह सात पाखर डैम के पास की है।

जानकारी के अनुसार, दो युवक अर्जुन और भूपेश ने अपने दोस्तों के साथ संडे एन्जॉय करने के लिए प्लानिंग की। सभी नहाने के लिए खारुन नदी पत्रकारिता कॉलेज के पास एनीकट पहुंचे थे। नहाने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। ये देखते ही दूसरे युवक ने अपने दोस्त को बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया। हादसे में दोनों डूब गए। अर्जुन यादव नवा रायपुर का निवासी था, जबकि भूपेश भूडे जोरा का निवासी है।

हादसे की सूचना डायल 112 मौके पर पहुंची, तत्काल बाद SDRF रायपुर की टीम सर्च अभियान में जुट गई। रेस्क्यू में टीम को सुबह सफलता मिली, एक युवक का शव बरामद कर लिया गया। नदी से युवक के शव को बाहर निकालकर टीम ने स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।

  • Related Posts

    CRIME; 20 महिला कांस्टेबलों को प्रेमजाल में फंसाया, अमीर होने का किया नाटक!

    नईदिल्ली,  दिल्ली में 23 वर्षीय युवक विक्रांत तोमर पर करीब 20 महिला कांस्टेबलों को शादी का झांसा देकर लगभग 24 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। दिल्ली…

    ACCIDENT; सड़क निर्माण स्थल पर विस्फोट, शिक्षिका समेत 7 लोगों की मौत, जांच के निर्देश

    अमरावती, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (एएसआर) जिले में शनिवार को सड़क निर्माण स्थल के पास हुए भीषण विस्फोट में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत 7 लोगों की…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच