POLITICS;वक्फ सुधार जनजागरण अभियान छत्तीसगढ़ में 1 मई से लेकर10 मई तक,केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ (संशोधन) कानून और मुसलमान वक्फ (निरसन) कानून के संसद में पारित होने के पश्चात पार्टी द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 1 मई से लेकर 10 मई 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किये जाएंगे। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह  प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। वह वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के बारे में मीडिया को जानकारी देंगे, जिसका उद्देश्य वक्फ संशोधन अधिनियम के बारे में जागरूकता फैलाना है इसके लाभ, कांग्रेस के तहत वक्फ का दुरुपयोग (विशेष रूप से 2013 के संशोधन), और भाजपा द्वारा पारदर्शिता, संस्थागत क्षमता और वास्तव में मुस्लिम समुदाय के विकास करने की प्रतिबद्धता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्फ़ बोर्ड द्वारा स्थानीय स्तर पर किए गये अवैध अतिक्रमण के मुद्दे को भी उजागर किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि मुस्लिम और अन्य समुदायों के धार्मिक नेता, डॉक्टर, कलाकार, वकील, शिक्षाविद, महिला कार्यकर्ता, मीडिया प्रमुख और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को आमंत्रित किया जाएगा एवं टाउन हॉल में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि वक्फ बोर्ड कानून को लेकर कांग्रेस द्वारा गलत जानकारी लोगों तक फैलाई जा रही है। इसकी वास्तविकता को लेकर ही हम  समाज तक जा रहे हैं। इसका सबसे अधिक नुकसान मुस्लिम समाज को हुआ है। चंद प्रभावशाली लोगों के हाथों में होने की वजह से इस संपत्ति का लगातार गलत उपयोग किया गया।

  • Related Posts

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

     रायपुर, राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर रविवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें आगामी…

    POLITICS; बीजद का उडीसा में बड़ा दांव! दत्तेश्वर होता और संतृप्त मिश्रा को राज्यसभा का टिकट

    भुवनेश्वर, बीजू जनता दल (BJD) ने आने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें डॉ. दत्तेश्वर होता और डॉ. संतृप्त मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।…

    You Missed

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा