FIRE;होटाल में लागी आग से 14 लोगों की मौत, 22 की बची जान

कोलकाता, कोलकाता में मंगलवार (29 अप्रैल) की रात बड़ी घटना हो गई। फालपट्टी मछुआ इलाके के एक होटल में भीषण आग भड़क गई।  आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग में जलने से 14 लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 22 लोगों को बचाया। अंदर अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

 रसोईघर से पूरे होटल में फैली आग 
जानकारी के मुताबिक, बड़ा बाजार इलाके के मेचुआ फल पट्टी में ऋतुराज होटल है। इलाका व्यस्ततम है। होटल की रसोईघर मंगलवार रात सवा आठ बजे अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। होटल में अफरा-तफरी मच गई। चारों तरफ धुआं और आग की लपटोें के बीच लोग फंस गए। कुछ किसी तरह खिड़की-दरवाजे और छत से कूदकर भागे।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार(30 अप्रैल) को सुबह आग पर काबू पाया जा सका। भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई। अंदर अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

बालकनी से कूदा शख्स, मौत 
घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि होटल कर्मी मनोज पासवान (40 साल) आग लगते ही जान बचाकर भागा। मनोज होटल की बालकनी से कूद गया। नीचे गिरने से मनोज गंभीर घायल हो गया। तुरंत मनोज को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जांच के लिए विशेष टीम बनाई 

कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि यह आग लगने की घटना रात 8:15 बजे हुई। 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को टीमों ने बचाया है। आग पर काबू पा लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आगे की जांच जारी है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई है। 

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी