ACCIDENT; राजधानी में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों पर चढ़ा दी कार, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

रायपुर, शुक्रवार की सुबह राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कुचल दिया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। दुर्घटना के बाद भी वे नहीं रुके और कार लेकर तेजी से भाग निकले। उनकी गाड़ी ने न केवल राहगीरों को रौंदा, बल्कि रास्ते में सब्जियों के ठेले, डिवाइडर और खड़ी दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। कार व आरोपियों की तलाश जारी है। बहरहाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

  • Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…