CRIME; छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष की मौत का मामला, फर्जी डॉक्टर को दमोह से लेकर आई पुलिस

 बिलासपुर,  मध्य प्रदेश के दमोह जिले में स्थित मिशन अस्पताल के फर्जी कार्डियोलाजिस्ट नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ एन जान केम को बिलासपुर की सरकंडा थाना की पुलिस गुरुवार को पूछताछ के लिए साथ ले आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की मौत के मामले में 18 साल बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

इस मामले में सरकंडा थाने में फर्जी डॉक्टर के साथ अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर भी मामला दर्ज है। दमोह पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के पूर्व फर्जी डॉक्टर का जिला जेल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उसे सीजेएम स्नेहा सिंह की अदालत में पेश किया। यहां से सरकंडा पुलिस को पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की अनुमति प्रदान की गई।

छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की हुई थी मौत

मालूम हो कि अपोलो हॉस्पिटल में नरेंद्र विक्रमादित्य यादव की नियुक्ति एक जून 2006 को हुई थी। वह यहां पर कार्डियोलाजिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। इसी बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल को भी इलाज के लिए भर्ती किया गया। यादव ने एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी की थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनकी मौत हो गई थी। राजेंद्र प्रसाद के बेटे डॉ प्रदीप शुक्ल ने शिकायत की।

जांच में नरेंद्र विक्रमादित्य यादव की कार्डियोलाजिस्ट की डिग्री फर्जी पाई गई। उसके बाद भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी और 31 मार्च 2007 को अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने उसे रिलीव कर दिया था। यहां से वह दमोह के मिशन अस्पताल में जाकर नौकरी पा गया, जहां उस पर सर्जरी करके सात लोगों की मौत का प्रकरण दर्ज है। इस मामले में उसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था, तब से वह जेल में है।

कई मौत के लगे हैं आरोप

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की मौत के अलावा तोरवा निवासी भगतराम डोडेजा की भी फर्जी डॉक्टर के इलाज से मौत होने के आरोप लगे हैं। उनके पुत्र ने सरकंडा थाने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि नरेंद्र विक्रमादित्य यादव ने अपोलो अस्पताल में पदस्थापना के दौरान कई मौतें होने की बात कह रही है। इसकी भी जांच होगी।

  • Related Posts

    SUICIDE; ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने दी जान, नॉन टीचिंग वाली नौकरी से जाने थीं परेशान

    0 घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में लटका मिला शव, नौकरी जाने के बाद कोर्ट में चल रहा था तलाका का केस कोलकाता,  पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता…

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती