CRIKET;फिर प्यार में पड़े ‘गब्बर’, विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शिखर धवन ने शेयर की खास तस्वीर

नईदिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन की एक पोस्ट ने उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज दिया है. शिखर धवन की पोस्ट को देखने से पता चल रहा है कि भारतीय क्रिकेट के गब्बर को फिर एक बार प्यार हो गया है. शिखर धवन ने अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. शिखर की ये पोस्ट सोफी शाइन के साथ कोलैबोरेशन में है.

शिखर धवन ने किया नया रिश्ता कंफर्म

शिखर धवन की आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है. सोफी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें MY के आगे रेड हर्ट बना हुआ है, जिसका मतलब है- माय लव. शिखर धवन को सोफी के साथ पहले भी कई जगह स्पॉट किया जा चुका है. शिखर के साथ एयरपोर्ट और आईपीएल मैच के दौरान भी सोफी नजर आई हैं. शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं.

शिखर धवन का हो चुका है तलाक

शिखर धवन ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा मुखर्जी के साथ शादी की थी. शादी के दो साल बाद 2014 में इन दोनों के एक बेटा हुआ, जिसका नाम जोरावर रखा. आयशा के उनकी पिछली शादी से एक बेटी भी थी, जिसे शिखर धवन ने शादी के बाद अपनाया. शादी के नौ साल बाद शिखर और आयशा के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने एक-दूसरे अलग होने का फैसला किया. अक्टूबर 2023 में शिखर और आयशा का तलाक हो गया.

कौन हैं सोफी शाइन?

शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन सोशल मीडिया पर एक फेमस पर्सनेलिटी हैं. इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 134K फॉलोअर्स हैं. सोफी पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और आबू धाबी की कंपनी में काम करती हैं. सोफी आयरलैंड की Limerick Institute of Technology से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल कर चुकी हैं. सोफी शाइन के साथ शिखर धवन की इस फोटो ने इन दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है.

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी