ACCIDENT; यात्रियों से भरी बस टकराई ट्रक से, मौके पर ही एक की मौत, 8 यात्री घायल

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जगदलपुर -रायपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार की तड़के सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. दरअसल, नेशनल हाइवे 30 पर जगदलपुर से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस खड़ी ट्रक में जा टकराई. भीषण टक्कर से बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह दर्दनाक हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के पास हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, महेंद्रा ट्रेवल्स की बस (सीजी 04 पी डब्ल्यू 5480) यात्रियों को जगदलपुर से लेकर रायपुर की ओर आ रही थी। घटना सुबह तकरीबन 4 बजे की बताई जा रही है। सभी यात्री हल्की नींद में थे, तभी अचानक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई, मृतक की पहचान रामप्रसाद मरकाम (23 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में घायल लोगों को धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई