ACB; 20 लाख रुपये रिश्वत लेते विधायक समेत गनमेन गिरफ्तार,विधानसभा में लगे सवाल वापस लेने के लिए ले रहा था रिश्वत

जयपुर, राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पहली बार किसी विधायक को गिरफ्तार किया है। भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक जयकृष्ण पटेल को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि विधायक के कहने पर उनका गनमैन यह रकम लेने पहुंचा था। रिश्वत की राशि लेने के बाद गनमैन मौके से फरार हो गया, लेकिन एसीबी की मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया। 

विधायक आवास पर छापेमारी जारी
बताया जा रहा विधानसभा में खनन विभाग से संबंधित उठाए गए सवालों को वापस लेने के लिए भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण ने 2.5 करोड़ की डिमांड की थी। इस रकम की पहली किस्त के तौर पर 20 लाख रुपये लिए जा रहे थे। एसीबी ने विधायक और उनके गनमैन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल विधायक आवास पर छापेमारी जारी है और पूरे मामले में नए खुलासे हो सकते हैं।

बागीदौरा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली थी जीत 
बता दें कि जयकृष्ण पटेल ने बागीदौरा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के सुभाष तंबोलिया को भारी मतों से हराया था। यह सीट पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीया के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी और पटेल ने यहां से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी

  • Related Posts

    CRIME; युवती ने कालेज में प्रोफेसर को पीटा!, आपत्तिजनक मैसेज भेजने का लगाया आरोप

    रायगढ, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने…

    RAID; अनुपातहीन सम्पत्ति के मामले में बुर्ला हास्पीटल के दो अफसर गिरफ्तार

    संबलपुर,ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संबलपुर के बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) के दो अधिकारियों को…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’