MOCKDRILL;छत्तीसगढ़ के भिलाई में 7 मई को होगा नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल,ब्लैकआउट भी होगा

रायपुर, देश के समग्र नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने और संवेदनशील परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 7 मई 2025 को एक राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अभ्यास देश के 244 नागरिक सुरक्षा जिलों में आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला को एक प्रमुख अभ्यास स्थल के रूप में चुना गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का राज्य में पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मॉकड्रिल न केवल नागरिक सुरक्षा की तैयारियों की परख का अवसर है, बल्कि जनता को जागरूक करने का भी एक सशक्त माध्यम है। इसके अंतर्गत नागरिकों, छात्रों व स्वयंसेवकों को आपातकालीन सुरक्षा प्रशिक्षण, नागरिक सुरक्षा सेवाओं – अग्निशमन सेवाओं की कार्यशीलता का परीक्षण, दुर्घटना की स्थिति में निकासी योजनाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन, सेना और नागरिक सुरक्षा का समन्वय आदि विषयों पर अभ्यास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान द्वारा सीमा पर सीजफायर उल्लंघन के मद्देनज़र देशभर में सतर्कता बढ़ाई गई है। भारतीय सेना के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के भिलाई में विशेष रूप से ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान नागरिकों को अंधेरे में व्यवहार, सुरक्षात्मक उपाय और अलर्टनेस बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मॉकड्रिल में जिला प्रशासन, नागरिक सुरक्षा विभाग, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, स्कूल-कॉलेज के छात्र, स्वयंसेवी संगठन एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

  • Related Posts

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    0 छात्रों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और दूतावास के संपर्क में रहने की हिदायत नई दिल्ली, ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने खाड़ी देशों (Gulf…

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    नई दिल्‍ली. अमेरिका-ईरान युद्ध से वैश्विक विमानन सेवाओं को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. भारत पर भी इसका असर पड़ा है. दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु हवाई अड्डों सहित…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग