WAR; ‘लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक’, भारत के हमलों के बीच US ने जारी की नागरिकों के लिए एडवाइजरी

लाहौर, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला उठा है। रुवार को पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए श्रीनगर, जम्मू और पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिका ने पाकिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी किया है।

‘सुरक्षित स्थानों पर रहे यूएस अधिकारी’

अमेरिका ने लिखा, “लाहौर और उसके आस-पास ड्रोन विस्फोटों, ड्रोन गिराए जाने और हवाई क्षेत्र में संभावित घुसपैठ की खबरों के कारण, लाहौर में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने सभी वाणिज्य दूतावास कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया है।

वाणिज्य दूतावास को शुरुआती रिपोर्ट भी मिली है कि अधिकारी लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे से सटे कुछ इलाकों को खाली करवा सकते हैं।  अगर संभव हो तो अमेरिकी नागरिक पाकिस्तान छोड़ दें। अगर वहां से निकलना सुरक्षित नहीं है तो उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ही रहना चाहिए।

बॉर्डर पर डिफेंस यूनिट एक्टिव

बता दें कि तनाव के बीच पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत ने सभी सीमाई इलाकों में एयर डिफेंस यूनिट्स को एक्टिव कर दिया है। रक्षा अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। रक्षा अधिकारी ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बॉर्डर पर सभी एयर डिफेंस यूनिट को सक्रिय कर दिया गया है। 

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां