BREAKING; जम्मू में धमाके की आवाज, गूंजा सायरन, कई इलाकों की बिजली गुल, वैष्णो देवी मंदिर में ब्लैकआउट

जम्मू, पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी है. इस बीच अभी बड़ी खबर जम्मू से आई है. जम्मू में कई धमाकों की आवाज आई है. कई इलाकों के बिजली गुल है. सायरन की आवाजें भी गूंज रही हैं. जम्मू के सैनिक कॉलोनी और एयरपोर्ट पर धमाके की आवाज के बाद अफरातफरी मच गई है. सांबा में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है. भारतीय सेना प्रभावी ढंग से जवाब दे रही है.

रक्षा प्रणाली सक्रिय, जम्मू में हवाई हमले के सायरन बज उठे. भारतीय खुफिया विभाग के सूत्र मुताबिक जम्मू एयरपोर्ट पर पाकिस्तान की तरफ से हमला किया गया है. जम्मू में पाकिस्तान ड्रोन हमले की आशंका है. चारों तरफ ब्लैकआउट कर दिया गया है. सायरन अलर्ट लगातार दिए जा रहे हैं.

सूत्रों ने बताया कि मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) के जरिए हवाई घुसपैठ के कई प्रयासों के जवाब में जम्मू में रक्षात्मक प्रणालियों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया. सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना ने नई तकनीक की मदद से एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया. इस हमले में कोई नुकसान या किसी के घायल होने की खबर नहीं है. इससे पहले पाकिस्तान की सेना ने जम्मू के कई इलाकों में तोप से गोले दागे और ड्रोन से हमला किया. लेकिन भारत की तरफ से तुरंत जवाब दिया गया. हमारी सेना ने कई ड्रोन को समय रहते गिरा दिया और खतरे की जानकारी देने के लिए सायरन भी बजा दिए.

जम्मू से लेकर राजस्थान तक ब्लैक आउट

पाकिस्तान की ओर से जम्मू में कई हमले किए गए। भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम इन हमलों को हवा में ही नाकाम कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार, जम्मू में भी ब्लैक आउट किया गया है। इस बीच जम्मू, पठानकोट से लेकर राजस्थान के बॉर्डर एरिया के जिलों में ब्लैक आउट किया गया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती