ATTACK; लाहौर, पेशावर से लेकर कराची तक… भारत के प्रहार से दहला गया पाकिस्‍तान, हमले के बाद पाक में हाहाकार

0 इस्लामाबाद, लाहौर, सियालकोट एवं बहावलपुर में बरसाए ड्रोन और मिसाइलें

0 कराची बंदरगाह में नौसेना ने खोला मोर्चा, आठ से दस मिसाइलें दागीं, पूरे इलाके की घेराबंदी

0 दो जेएफ-17 और एफ-16 मार गिराए, जैसलमेर व अखनूर में दो पायलट भारत की गिरफ्त में

0 भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने किया बेहद शानदार काम

नई दिल्ली,  ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना बौखला गई है और इस बौखलाहट में उसने गुरुवार को देर रात भारतीय शहर जम्मू में विस्फोट किए, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 और आकाश ने नाकाम कर दिया। रॉयटर के एक पत्रकार ने बताया कि रात के समय सायरन बजते रहे और जम्मू के ऊपर आसमान में करीब ढाई घंटे तक लाल फ्लैश और प्रोजेक्टाइल्स चमकते रहे।

भारत के प्रहार से दहला पाकिस्तान

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, सियालकोट, बहावलपुर जैसे महत्वपूर्ण नौ शहरों में मिसाइलों और ड्रोन की बौछार की। देर शाम हुए हमलों के बाद सीडीएस के नेतृत्व में तीनों सेनाओं के प्रमुखों की आपात बैठक हुई।

पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया गया

खास बात यह है कि बुधवार रात की तरह ही गुरुवार को भी भारतीय सेना ने अपनी सीमा में रहते हुए पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया है।इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार-गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर और पंजाब से लेकर गुजरात के सीमावर्ती इलाकों के 15 शहरों में सैन्य प्रतिष्ठानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले की नाकाम कोशिशें कीं।

इन शहरों में पाक का निशाना

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज आदि शहरों को निशाना बनाया। भारत ने इन हमलों को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों यानि एयर डिफेंस के जरिये बेअसर कर दिया।जवाब में भारत ने दिन में लाहौर, कराची, रावलपिंडी, सियालकोट, बहावलपुर समेत पाकिस्तान के आठ शहरों के सैन्य ठिकानों और एयर डिफेंस पर दर्जनभर ड्रोन मिसाइलों से हमला किया। इस कार्रवाई में लाहौर में चीन निर्मित एयर डिफेंस सिस्टम एचक्यू-9 पर इजरायल से खरीदे गए हारोप ड्रोन से हमला कर उसे ध्वस्त कर दिया।

भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में कोहराम

भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में कोहराम मच गया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे लेकर सैन्य व सुरक्षा से जुड़ी एक आपात उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई। पाकिस्तानी सेना के डीजी आइएसपीआर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत की ओर से 12 ड्रोन हमले की बात स्वीकारते हुए इन्हें निष्कि्रय करने का दावा किया और लाहौर के एक एयर डिफेंस पर हमला होने की बात स्वीकार की।

जम्मू के सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 10 से 12 जैश आतंकी ढेर

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच आतंकियों के समूह ने सांबा में गुरुवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की। चौकस बीएसएफ जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के 10 से 12 आतंकियों को मार गिराया। अधिकारियों ने मारे गए आतंकियों की सही संख्या के बारे में पुष्टि नहीं की है। सूत्रों ने दावा किया है कि यह सिर्फ घुसपैठ का प्रयास नहीं था, यह पाकिस्तान सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की नापाक हरकत हो सकती है।आतंकियों को फंसते देख पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की तीव्रता और बढ़ा दी, लेकिन सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने करारा जवाब देते हुए आतंकियों को भी मुठभेड़ में उलझा लिया। दोनों तरफ से लगभग 40 मिनट तक गोलीबारी होती रही।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……