ACTION; पीएम आवास अपूर्ण , 23 पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं आवास मित्रों को नोटिस

गरियाबंद, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके द्वारा विकासखण्डों में मैदानी अमले की बैठक लेकर लगातार गहन समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर ने आज देवभोग विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों एवं आवास मित्रों की बैठक लेकर योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान योजनांतर्गत निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति एवं अपूर्णता पर नाराजगी जताते हुए 23 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बरकानी, डुमरगुड़ा, कदलीमुड़ा, सुपेबेड़ा, नवागांव, सितलीजोर एवं सुकलीभाठा पुराना के पंचायत सचिवों, आवास मित्रों एवं रोजगार सहायकों के साथ ही अतिरिक्त तकनीकी सहायक उपासना ध्रुव, कुरेन्द्र बघेल, देहुती अलेन्द्र एवं शिवकुमार नारंगे को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि योजनांतर्गत किश्त वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध वसूली की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

  • Related Posts

    RAILWAY; रायपुर स्टेशन पर फोर व्हीलर पार्किंग का स्थान परिवर्तित, एक्सप्रेस वे के नजदीक बना नया पार्किंग

    रायपुर, रायपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे मेजर री-डेवलपमेंट के कार्यों के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु यात्री सुविधाओं की व्यवस्था में परिवर्तन किए जा रहे हैं। रायपुर स्टेशन पर…

    CRIME; कुख्यात बदमाश छोटू भाण्डूलकर जिला बदर, 6 माह तक 6 जिलों में प्रवेश पर रोक, 50 मामलों का आरोपी है आशुतोष

     रायपुर, रायपुर ग्रामीण पुलिस की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू भाण्डूलकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…