WEATHER;छत्तीसगढ़ में नवतपा के पहले बारिश और तेज हवा चलने की संभावना, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर, प्रदेश में दिनभर की उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि 21 अप्रैल से मौसम में राहत मिलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, कल से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आज भी कई इलाकों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. वहीं, अगले 48 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है.

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार से छत्तीसगढ़ में बारिश, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तीव्र तूफानी गतिविधि बढ़ सकती है. आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों के भीतर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. इस दौरान राजधानी रायपुर में सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम में बदलाव के आसार

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में दक्षिण-पूर्व मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो सकता है. वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 61° पूर्व और 30° उत्तर अक्षांश पर मध्य क्षोभमंडल में स्थित है. इसके अलावा, एक द्रोणिका (ट्रफ) मध्य पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक लगभग 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है. 

इसी तरह एक अन्य द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से उत्तर कर्नाटक के भीतरी हिस्सों तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. हालांकि, अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.

  • Related Posts

    WEATHER;छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर जारी,सर्द हवाओं से पारा 2 डिग्री तक गिरने की संभावना

    रायपुर, दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है. मकर संक्रांति के पहले सर्द रातों से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर! सरगुजा में 3.3 डिग्री पहुंचा पारा,टपकने लगी ओस की बूंदें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    रायपुर, मकर संक्रांति के पहले इन दिनों राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां