PADDY;1.65 करोड़ रु.के अमरकोट धान घोटाले में तीन कर्मचारी निलंबित, एफआईआर के निर्देश

0 जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो अफसरों पर गिरेगी गाज

महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के अमरकोट स्थित धान उपार्जन केंद्र में बड़े पैमाने पर अनियमितता का खुलासा हुआ है। कलेक्टर महासमुंद के निर्देश पर गठित जांच दल की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि  केंद्र में 11,416 बोरियों के बराबर 5348.68 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 65 लाख 80 हजार रुपये है।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस गड़बड़ी के लिए केंद्र प्रभारी कार्तिकेश्वर यादव, बारदाना प्रभारी तेजराम पटेल और कंप्यूटर ऑपरेटर राजेन्द्र पटेल संयुक्त रूप से जिम्मेदार हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर द्वारा धान खरीदी नीति 2024-25 की कंडिका 15.9 और त्रिपक्षीय अनुबंध की कंडिका 12.8 एवं 12.11 के तहत सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करते हैं, तो यह निरीक्षण में लापरवाही मानी जाएगी और उनके विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी