CRICKET;शुभमन गिल बने भारत के नए कप्तान, पंत होंगे उप कप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम घोषित 

नई दिल्ली. शुभमन गिल भारत के नए कप्तान बनाए गए हैं. भारतीय चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को टेस्ट टीम की घोषणा की. चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर ने कहा कि शुभमन गिल टीम के कप्तान और ऋषभ पंत उप कप्तान होंगे. भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेलेगी. यह रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद भारत की पहली सीरीज होगी.

भारतीय टेस्ट टीम में पांच महीने में भारी बदलाव हो गया है. पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया जाने वाली और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टीम में कम से कम 5 बदलाव हैं. भारतीय टीम में सबसे चौंकाने वाला बदलाव करुण नायर की वापसी रही है. वे 8 साल बाद टीम में लौटे हैं. दूसरी ओर, सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया है. शमी ने आखिरी टेस्ट 2023 में खेला था.

शुभमन पांचवें सबसे कम उम्र के कप्तान
शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर अजित आगरकर ने कहा, ‘वे बहुत युवा हैं. हमने उनमें सुधार देखा है. भारतीय टीम की कप्तानी करना बहुत दबाव वाला काम है लेकिन हमें उनसे उम्मीद है.’ शुभमन गिल भारत के तीसरे सबसे कम उम्र के कप्तान होंगे. आज जब टीम की घोषणा हुई है तब उनकी उम्र 25 साल 258 दिन है. सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, रवि शास्त्री ने जब पहली बार भारत की कप्तानी की थी तब उनकी उम्र शुभमन से कम थी. सबसे कम उम्र के भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी थे. टाइगर पटौदी ने जब पहली बार देश की कमान संभाली तब उनकी उम्र 21 साल 77 दिन थी.

जसप्रीत बुमराह खेलेंगे 3 या 4 टेस्ट
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. चीफ सेलेक्टर ने यह भी बताया कि बुमराह सीरीज में तीन या चार मैच ही खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में शामिल रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा और सरफराज खान को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया है.

भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी