CRICKET; आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की खुली किस्मत, IPL में छाने पर इंग्लैंड दौरे के लिए इस टीम में हुआ चयन

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमीयर लीग 2025 में कोहराम मचाने वाले युवा भारतीयों की को बड़ा तोहफा मिला है। उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है। चेन्नई सुपर किंग के बल्ले से लोहा मनवाने वाले युवा आयुष म्हात्रे टीम के कप्तान हैं, जबकि टीम में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। वैभव ने राजस्थान रायल्स के लिए सिर्फ 35 गेंदों में ही शतक ठोक दिया था, जो आईपीएल में किसी भी भारतीय का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी है। बता दें कि चेन्नई और राजस्थान टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने नाम का परचम लहराया।

जूनियर क्रिकेट कमेटी ने भारत की U19 टीम का ऐलान किया। यह टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। यह दौरा 24 जून 2025 से 23 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस दौरे में एक 50 ओवर का अभ्यास मैच, पांच यूथ वनडे मैच और इंग्लैंड U19 के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। आयुष म्हात्रे कप्तान हैं तो अभिज्ञान कुंडू उप-कप्तान और विकेटकीपर होंगे। टीम में वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, हर्षवंश सिंह (विकेटकीपर) शामिल हैं।

उनके अलावा आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खीलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजित गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनाान, आदित्य राणा और अनमोलजीत सिंह भी शामिल हैं। कुछ खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी और अलंकृत रापोल (विकेटकीपर) शामिल हैं।

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी