CRICKET; आईये नए कप्तान साहब…

शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के 37वे कप्तान के रूप में आज अधिकृत रूप से घोषित हो गए। अघोषित रूप से उनकी कप्तानी तय ही मानी जा रही थी। दौड़ में भले ही बुमराह और ऋषभ पंत थे, धीमे जबान से के एल राहुल भी थे लेकिन जनमत शुभमन गिल के पक्ष में बना। शुभमन गिल गुजरात टाइटंस  टीम के आईपीएल  संस्करण में कप्तान है।ये कप्तानी भी उन्हें हार्दिक पांड्या के गुजरात से मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के कारण मिली थी।वैसे भी अभी के दौर में भारतीय क्रिकेट में गुजरात कनेक्शन की चर्चा होती  रहती है। जय शाह, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट में खासा दबदबा रखते है। इस कारण से शुभमन गिल कप्तान बने है ऐसा नहीं माना जाना चाहिए।
कभी कभी समीकरण ऐसे बैठते है कि सबसे अच्छे विकल्प के रूप में कोई खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ हो जाता है। रोहित शर्मा ने अचानक ही टेस्ट से संन्यास ले लिया पीछे पीछे विराट कोहली भी बढ़ लिए।टीम में वरिष्ठ खिलाड़ियों  का एक तरीके का अकाल पड़ गया। वर्तमान टीम में छूट पुट  कप्तानी करने वाले के एल राहुल और जसप्रीत बुमराह भी थे। विकेट कीपर ऋषभ पंत भी थे लेकिन दुनियां भर में कप्तानी करने वालो को देखेंगे तो बहुतेरे कप्तान पहले चार क्रम में बल्लेबाजी करने वाले होते है। विकेटकीपर और गेंदबाजों को कप्तान बनाए जाने की परंपरा है ही नहीं।

भारत में एक विकेटकीपर एम एस धोनी और,गुलाम मोहम्मद,  बिशन बेदी, वेंकट राघवन ,कपिल देव,और अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह ही टेस्ट में बतौर गेंदबाज होने के नाते कप्तानी की है। 37 कप्तान में से 30 कप्तान  बल्लेबाज रहे है। वैसे भी क्रिकेट को बल्लेबाजों का ही मुख्यतः खेल  माना जाता है।
शुभमन गिल को  कठिन इंग्लैंड दौरे  की कप्तानी मिली है, वह भी पांच टेस्ट की। इंग्लैंड में भारत का परचम लहराने वाले कप्तानों में अजीत वाडेकर (1971), कपिलदेव (1987) और विराट कोहली (2021) भर है। इन तीनों के कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को उनके ही सरजमीं पर शिकस्त दी है। शुभमन गिल अपनी कप्तानी की शुरुआत निश्चित रूप से जीत के साथ करना चाहेंगे।  उनको तीन अनुभवी खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा, केल एल राहुल और जसप्रीत बुमराह का साथ मिलेगा। शेष सभी खिलाड़ी उनके उम्र के आसपास के है तो सामंजस्य स्थापित करने में कठिनाई नहीं जाएगी। बतौर बल्लेबाज  शुभमन गिल में  परिपक्वता है, इससे इंकार नहीं है। बल्लेबाजी में जरूरत के हिसाब से गेयर बदलने की खासियत आईपीएल में दिख ही रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने के के साथ शुभमन गिल व्यापार जगत के लिए बड़े ब्रांडिंग स्टार के रूप में भी स्थापित होंगे यह तय है। बहुराष्ट्रीय कंपनी नजर गड़ाए बैठी रहती है भारत के कप्तान को अपने ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए। धोनी इसी कारण आईपीएल खेल रहे है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे नहीं छोड़ी है। वैसे भी ये सब डूबते सूरज है।चढ़ता सूरज तो शुभमन है। शुभ मन से देश के क्रिकेट प्रेमी ताजपोशी से हर्षित है। आइए नए कप्तान साहब……

स्तंभकार-संजय दुबे 

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी