GAME;छह गोल्ड, एक सिल्वर, दो ब्रांज के साथ हैदराबाद में बजा छत्तीसगढ़ का डंका

0 इंटरनेशनल रिंग फाइट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के फाइटर्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायपुर, हैदराबाद में चल रहे इंटरनेशनल रिंग फाइट चैंपियनशिप 2025 में छह गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रांज के साथ छत्तीसगढ़ की टीम ने हैदराबाद ही नहीं अपितु पूरे देश में डंका बजा दिया। छत्तीसगढ़ गर्ल्स रिंग फाइट की टीम ने अलग-अलग वर्गों के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। वहीं ब्वायज की टीम ने दो गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल अपने नाम किए। छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसोसिएशन के संरक्षक और महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले और एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन दंडवते समेत सभी पदाधिकारियों ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी।
टीम के कोच व मैनेजर प्रवीण क्षीरसागर ने बताया कि ब्वायज टीम के मैच रविवार को हुए। पहले अंडर-14 (50 किलो) वर्ग में छत्तीसगढ़ के गौरव हिमने ने तमिलनाडु के जी. शशांक को हराकर  सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। दूसरे मुकाबले अंडर-14 (55 किलो) में वेदांत साहू ने ब्रांज मेडल के हुए मुकाबले में अंडमार निकोबार के जी सामंथा को परास्‍त किया। तीसरे अंडर-14 (45 किलो) के रोचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ के तुषार वर्मा ने अरुणाचल प्रदेश के अजीत कुमार बरुआ को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
क्षीरसागर के अनुसार छत्तीसगढ़ की टीम की चौथी फाइट अंडर-17 (60 किलो) वर्ग में पुष्कर साहू ने तेलंगाना के पी पूर्ति को पटखनी देकर ब्रांज मेडल जीता। पांचवें अंडर-17 (65 किलो) में योगेश कुमार यादव ने पहली भिड़ंत में अंडमार निकोबार के वी निखिल को व दूसरी भिड़ंत में तमिलनाडु के लाकेश सुडई को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्‍जा जमाया।
इधर छत्तीसगढ़ रिंग फाइट एसो. के सचिव ओपी कटारिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रिंग फाइट चैंपियनशिप 2025 हैदराबाद में 23 से 26 मई तक आयोजित है। शनिवार 24 मई को हुए गर्ल्स के पहले मुकाबले में अंडर-14 (50 किलो) में सानिका मिश्रा ने गुजरात की एस पटेल को हराया था। दूसरे मुकाबले अंडर-17 (55 किलो) में छत्तीसगढ़ की वर्तिका क्षीरसागर ने महाराष्ट्र की भाग्यश्री दत्ता को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। तीसरे मुकाबले अंडर-17 (60 किलो) में छत्तीसगढ़ी की तन्वी साहू ने गुजरात की परी पटेल को शिकस्त दी। चौथे और रोचक मुकाबले अंडर-17 (50 किलो) में यशिका साहू ने अरुणाचल प्रदेश की खिलाड़ी पी मोहंती को हराकर गोल्ड मेडल जीता। 

  • Related Posts

    FIFA CUP; फीफा विजेता टीम के हिस्से में गोल्डन बूट नहीं!

    212 देश के सदस्यता वाले सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले विश्व कप फुटबॉल का महाकुंभ स्पेन के विजेता होने के साथ खत्म हो गया। इस आयोजन का विजेता भले ही…

    CRICKET; सर गारफील्ड सोबर्स लेकिन सर सुनील  या सचिन क्यों नहीं?

    क्रिकेट जगत के हजारों खिलाड़ियों में से ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख द्वारा दिए जाने वाले “सर” की उपाधि पाने वालों में सर गारफील्ड सोबर्स का कल निधन हो गया।क्रिकेट प्रेमियों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र