CRIME; बलात्कार का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, कप्तान ने दरोगा समेत पूरे थाने को किया सस्पेंड

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एसपी ने थाने से बलात्कार का आरोपी फरार होने के मामले में बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने टीआई समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. साथ ही फरार आरोपी का पता बताने वाले को 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है. 

दरअसल, आरोपी देवेंद्र यादव दुष्कर्म के आरोप में थान खम्हरिया थाने में बंद था. यहां से गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 3 बजे वह फरार हो गया. आरोपी ने हथकड़ी से हाथ निकाला, जिसके बाद थाने की छत से छज्जे के सहारे नीचे उतरा, फिर अंधेरे और कूलर की आवाज का फायदा उठाकर भाग निकला.

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू थानखम्हरिया थाना पहुंचे. जहां उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की. प्राथमिक जांच रिपोर्ट में निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप पटेल, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक की लापरवाही सामने आई. जिसके बाद इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई.  इस घटना के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवालिया निशान उठ रहे हैं. वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई है. 

  • Related Posts

    GOVT; 23 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में  सुबह 10 बजे से होगा रक्तदान सेवा महाकुंभ, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह दम्पत्ति लेंगे देहदान का संकल्प

    0 रक्तदान, बुक ट्री, क्लॉथ गार्डन, टॉय बैंक एवं देहदान-अंगदान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान रायपुर, सेवा और मानवता के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य…

    ACTION; पत्रकारों से बदसलूकी प्रभारी प्राचार्या को पड़ी भारी, पद से हटाया गया, शराबी शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की तैयारी

    बलौदाबाजार, बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव को पत्रकारों से बदसलूकी और पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में पद से हटा दिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर