WILD LIFE;राजधानी में हिरण की खाल-सींग बेचने आ रहे तीन शिकारी गिरफ्तार,रायपुर का तस्कर भी शामिल

रायपुर, छत्तीसगढ़ के वन विभाग में वन्यजीवों के अवैध शिकार एवं व्यापार पर लगाम नहीं है। भीषण गर्मी के साथ पानी की कमी होते ही जंगलों में वन्य प्राणी का शिकार धडल्ले से शुरु हुआ है। यहां तक कि लोग राजधानी में वन्यप्राणियों की खाल -सींग बेचने पहुंच रहे है। बहरहाल रायपुर वन विभाग और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विधानसभा रोड पर हिरण की खाल और सींग बेचने की फिराक में निकले तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

जब्त खाल एवं सींग की कीमत 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। इसे बेचने के लिए वह कसडोल से रायपुर  पहुंचे थे। इस दौरान उड़नदस्ता टीम ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे विधानसभा रोड के पास नाकेबंदी कर उन्हें पकड़ा। तलाशी में उनके बोलेरो वाहन से एक हिरण की खाल और 5 सिंग बरामद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रायपुर निवासी आनंद श्रीवास्तव, पीपरछेड़ी निवासी भागीरथी, और तुला राम पटेल के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी हिरण के अवशेषों, खाल और सींग को अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहे थे।

इसकी जानकारी उड़न दस्ता प्रभारी रेंजर दीपक तिवारी को मिली। उन्होंने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। तस्करी की सूचना मिलने पर सीसीएफ राजू अगासिमनी, डीएफओ लोकनाथ पटेल और संयुक्त डीएफओ विश्वनाथ मुखर्जी द्वारा रणनीति बनाई गई। रायपुर रेंज ऑफिस और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने तत्काल संयुक्त रूप से कार्रवाई की और विधानसभा रोड पर घेराबंदी कर तस्करों को हिरण के अवशेषों के साथ पकड़ा। बरामद की गई सामग्री को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित माना गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने तस्करी करने वाले नेटवर्क में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। वन अफसर अरोपियों से बारीकी से पूछताछ कर रहे है। बताया गया है कि यह गिरोह लम्बे समय से वन्यप्राणियों के अवैध शिकार में सलग्न रहा है। इसकी पतासाजी की जा रही है।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत