CCPL 2025; छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 6 जून को, 500 दर्शकों को VIP टिकट और भोजन फ्री

रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के दूसरे संस्करण में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने दर्शकों को निशुल्क प्रवेश देने का निर्णय लिया है। साथ ही एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत पहले बुकिंग कराने वाले 500 दर्शकों को वीआईपी गैलरी में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें दर्शकों को मैच का आनंद भोजन, सर्वोत्तम सीटिंग और विशेष सुविधाओं के साथ मिलेगी।

 निशुल्क बांटे जाएंगे वीआईपी टिकट

सीसीपीएल का आगाज 6 जून को होने जा रहा है। टिकटों की बुकिंग 30 मई से शुरू हो जाएगी। प्रतिदिन पहले 500 दर्शकों को निशुल्क वीआईपी टिकट बांटे जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मैच नवा  रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच रायपुर रायनोज और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला जाएगा।

ऐप में करनी होगी बुकिंग

CCPL 2025: निशुल्क वीआईपी टिकट प्राप्त करने के लिए दर्शकों को ticketgenie मोबाइल ऐप पर जाना होगा और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके मैच की तिथि डालकर टिकट बुक करने होंगे। प्रथम 500 दर्शक प्रतिदिन निशुल्क टिकट प्राप्त कर पाएंगे। एक दर्शक अधिकतम 2 टिकट प्राप्त कर सकते हैं। दर्शक बुकिंग के पश्चात प्राप्त क्युआर कोड के माध्यम से स्टेडियम में प्रवेश कर पाएंगे। दर्शक httpsÑ// shorturl. at/ PxvjU लिंक पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं।

उद्घाटन मैच सीसीपीएल-1 की चैंपियन रायपुर रायनोज और उपविजेता बिलासपुर बुल्स के बीच खेला जाएगा

नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उद्घाटन मैच सीसीपीएल-1 की चैंपियन रायपुर रायनोज और उपविजेता बिलासपुर बुल्स के बीच खेला जाएगा। इससे पहले सीसीपीएल-2 के ट्रॉफी का अनावरण 21 मई को सीएसससीएस के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने किया।

ये है 6 टीमों के कप्तान

ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी 6 टीमों के कप्तान और उनके खिलाडिय़ों की भी घोषणा की गई। दूसरे संस्करण में इस टूर्नामेंट के दो टीमों के कप्तान बदले गए हैं। बस्तर बाइसंस की कप्तानी शशांक चंद्राकर की जगह इस वर्ष रणजी खिलाड़ी सौरभ मजमुदार संभालेंगे। वहीं, रायगढ़ लायंस की कमान ऋषभ को सौंपी गई है। वहीं, रायपुर रायनोज एक बार फिर अमनदीप खरे के नेतृत्व में टूर्नामेंट में उतरने जा रही है। बिलासपुर की कप्तानी भी शशांक सिंह के पास रहेगी। राजनांदगांव पैंथर्स के कप्तान अजय मंडल और सरगुजा टाइगर्स के आशुतोष सिंह ही रहेंगे।

6 टीमों के बीच कुल 18 मैच

इस टूर्नामेंट को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी टीमें एक दूसरे से लीग मैच खेलेंगी। इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट में लीग, सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुल 18 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर एक मैच खेला जाएगा। अन्य दिन दो लीग मैच होंगे। फाइनल मैच 15 जून को खेला जाएगा।

  • Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ की कबड्डी स्टार संजू देवी को 50 लाख का इनाम, राज्य सरकार ने किया सम्मानित

    रायपुर, भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली संजू देवी को राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की…

    KRIDA BHARATI; क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही ‘क्रीड़ा भारती’

    रायपुर, खेलों के माध्यम से समाज में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित अग्रणी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……