POLITICS;बांग्लादेश की सड़कों पर जूतों से पीटे गए पूर्व चुनाव आयुक्त, चुनाव में हेराफेरी से जुड़ा है मामला

ढाका, बांग्लादेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) के एम नूरुल हुदा को उनके कार्यकाल के दौरान चुनावों में हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। ढाका महानगर पुलिस के उपायुक्त मोहिदुल इस्लाम ने रविवार को कहा कि हुदा को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) द्वारा उनके और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित 18 अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। ‘डेली स्टार’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि यह शायद पहली बार है कि चुनाव से संबंधित मुद्दों पर किसी पूर्व सीईसी को हिरासत में लिया गया है.

बांग्लादेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) के एम नूरुल हुदा को उनके कार्यकाल के दौरान चुनावों में हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। ढाका महानगर पुलिस के उपायुक्त मोहिदुल इस्लाम ने रविवार को कहा कि हुदा को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) द्वारा उनके और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित 18 अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। ‘डेली स्टार’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि यह शायद पहली बार है कि चुनाव से संबंधित मुद्दों पर किसी पूर्व सीईसी को हिरासत में लिया गया है.

जूतों से पीटा गया

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में लोगों का एक समूह हुदा को जूतों से पीटता, उन्हें जूतों की माला पहनाता और उनके ऊपर अंडे फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में भीड़ उन्हें गाली देती हुई और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भी पीटती नजर आ रही है। अधिकारी ने बताया कि हुदा रात पुलिस के जासूसी शाखा कार्यालय में बिताएंगे और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। बीएनपी ने हुदा सहित 19 लोगों के खिलाफ 2014, 2018 और 2024 में हसीना शासन के तहत ‘लोगों के जनादेश के बिना’ आम चुनाव कराने का मामला दर्ज किया है। हसीना ने इन सभी चुनावों में जीत हासिल की थी।

  • Related Posts

    BJP; भाजपा से मोहभंंग का दौर, दो महीने में कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई समेत 156 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अभी दो साल का समय बाकी है। सभी निगम-मंडल -प्राधिकरण में पद भर दिए गए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक किरण देव स्वास्थ्य लाभ…

    POLITICS; पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव कार्यक्रम में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, चले जूते-चप्पल

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने गुरुवार को होने वाले दीपोत्सव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व