BJP; 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल

0 स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी

रायपुर., भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के करीब 10 महीने बाद उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। नितिन नवीन राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी।

नितिन नवीन के दौरे से पहले पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आएंगी। स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी और वे सीधे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ जाएंगी। पार्टी के दो बड़े नेताओं के इस लगातार छत्तीसगढ़ दौरे को प्रदेश संगठन राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद अहम मान रहा है।

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी। देश भर में हर साल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य मकसद देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान, उनकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गांव में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ ‘उलगुलान’ यानी महान विद्रोह का नेतृत्व किया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CONGRESS; सोनिया गांधी ने ‘वंशवाद’ सहित कई सवालों के दिए जवाब, इंदिरा गांधी की ‘इमरजेंसी’ पर परिवार में ही मतभेद था

    नई दिल्ली, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पार्टी पर गांधी परिवार के लगातार नियंत्रण और भाई-भतीजावाद के आरोपों से जुड़े सवालों को टाल दिया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व से जुड़ा…

    POLITICS; भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: कांग्रेस पर बरसे CM साय, कहा- चुनाव हारने पर देते हैं EVM और आयोग को दोष

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आमसभा और रैली का आयोजन किया गया। सुभाष स्टेडियम में…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश