CRIME; ब्लैकमेलिंग के आरोप में न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन की गिरफ्तारी के बाद होटल और घर पर पुलिस की रेड

रायपुर, ‘द हनी बैजर न्यूज’ के संचालक और कारोबारी दीपक टंडन की गिरफ्तारी के बाद अब बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में उसके होटल और घर पर दबिश दी है। बिलासपुर क्राइम ब्रांच और सिरगिट्टी थाना पुलिस की टीम ने VIP रोड स्थित होटल वेलकम होटल इन और साईं नगर स्थित उसके घर पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने होटल का DVR और दीपक टंडन की पत्नी का मोबाइल फोन जब्त किया है।

दरअसल, दीपक टंडन पर AI तकनीक के जरिए तस्वीरों से छेड़छाड़ कर भ्रामक और आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने के आरोप हैं। इस मामले में बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना में FIR दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने पहले दीपक टंडन को रायपुर के रजत प्राइम अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था।

होटल और घर पर पुलिस की दबिश

दीपक टंडन की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर पुलिस की टीम रायपुर पहुंची। क्राइम ब्रांच और सिरगिट्टी थाना पुलिस ने VIP रोड स्थित होटल वेलकम होटल इन में दबिश दी। इसके अलावा साईं नगर स्थित आरोपी के घर पर भी तलाशी ली गई। इस कार्रवाई में होटल का DVR और दीपक टंडन की पत्नी का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस इन उपकरणों की जांच के जरिए मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाने में लगी है।

मोबाइल से मिले थे आपत्तिजनक फोटो-वीडियो

पुलिस के मुताबिक, दीपक टंडन की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। उनकी जांच में न्यूज पोर्टल से संबंधित कई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिलने की बात सामने आई थी। अब होटल के DVR और पत्नी के मोबाइल की जब्ती को भी जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

DSP कल्पना वर्मा मामले में भी आया था नाम

गौरतलब है कि दीपक टंडन का नाम DSP कल्पना वर्मा मामले में भी सामने आया था। टंडन ने तत्कालीन दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे आरोप लगाए थे। उसने दावा किया था कि दोनों के बीच करीब चार साल तक प्रेम संबंध रहे और इस दौरान उससे करोड़ों रुपये, महंगी गाड़ी और कीमती गहने लिए गए। टंडन ने इस संबंध में DGP और IG से शिकायत भी की थी। हालांकि, ये आरोप टंडन की ओर से लगाए गए थे।फिलहाल बिलासपुर पुलिस मामले में डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है। होटल के DVR और जब्त मोबाइल की जांच के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; करंट लगने से पिता-पुत्र के बाद मां की भी मौत, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान

    बलौदाबाजार; छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिले से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां दिवाली की खुशियां एक ही परिवार के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गईं। शुक्रवार को…

    CBI; महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की सीबीआई रिमांड, अब मुख्यालय दिल्ली में होगी पूछताछ

    रायपुर, महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर की विशेष CBI अदालत ने सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की कस्टोडियल…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश