POLITICS; राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस की ‘किसान-जवान-संविधान’ सभा 7 जुलाई को

0 राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल संबोधित करेंगे, पायलट बोले- दीपक -डा महंत सरकार को आईना दिखा रहे
रायपुर,
कांग्रेस पार्टी 7 जुलाई को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘‘किसान, जवान, संविधान’’ सभा का आयोजन करने जा रही है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश में विभिन्न मुद्दों पर किये जा रहे आंदोलनों की सराहना की।  उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की भी  तारीफ करते हुये कहा कि वे लगातार सदन के बाहर, भीतर जनता की आवाज उठा रहे, सरकार को आईना दिखा रहे है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पार्टी के कतिपय दिग्गज नेताओं पर भाजपा के खिलाफ मुखर नहीं होने का आरोप लगाया था।

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही

सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही। साय सरकार ने डेढ़ साल में राज्य में चल रही 17 से अधिक जनकल्याणकारी योजनायें बंद करने के बाद भी 37,000 करोड़ से अधिक का कर्जा डेढ़ साल में सरकार ने ले लिया। कानून व्यवस्था की हालात बदतर हो गये। राज्य में एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया, हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती की घटनायें बढ़ गयी। पुलिस अभिरक्षा में मौतें हो रही। किसानों से किया वादा सरकार पूरा नहीं कर रही।
भाजपा सरकार के डेढ़ साल में राज्य की बेरोजगारी दर बढ़ गयी। वादे के अनुसार 1 साल में 21 हजार युवाओं को नौकरी मिलना था लेकिन भाजपा सरकार ने डेढ़ साल में सरकारी नौकरियों की भर्ती ही नहीं निकाला। 33 हजार शिक्षकों के पद खाली है, भाजपा सरकार ने नियुक्तियां नहीं निकाल रही है, बस्तर कनिष्ठ चयन बोर्ड को लगभग बंद कर दिया।

कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है

पायलट ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के डेढ़ साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। राजधानी में 6 बार गोली बारी हो गयी। गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी।

खाद बीज का अभूतपूर्व संकट

सचिन पायलट ने कहा कि मानसून की दस्तक शुरु हो गयी है। खरीफ की बुवाई, खाद और बीज की कमी के कारण प्रभावित हो रहा, भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों की समस्या का कोई ख्याल नहीं। मानसून बस्तर आ चुका है, पूरे प्रदेश में खरीफ फसल के बुवाई की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है, खुर्रा वाले किसान प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं, लेकिन प्रदेश में खाद और बीज की समुचित व्यवस्था यह सरकार नहीं कर पाई है। प्रदेश के ज्यादातर सोसाइटी में किसानों को डीएपी की कमी से जूझना पड़ रहा है, ज्यादातर स्थानों पर बोनी और थरहा के लिए बीज भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते किसान परेशान हैं।

प्रदेश में सरकार के संरक्षण में रेत माफिया हावी

उन्होने कहा कि प्रदेश में रेत माफिया का आतंक दिनों दिन बढ़ते जा रहा, गोली मार रहे, खनिज विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को रेत तस्कर के गुर्गे दौड़ा कर मार रहे है, शिकायत करने वालों को खंभे से बांधकर पीट रहे, पुलिस आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल कर मार रहे, पत्रकारों को पीट रहे, अब तो धमतरी में उत्खन्न रोकने गई सरकारी जेसीबी के ड्राईवर को चाकू मार दिया गया। बिना सरकार के संरक्षण के पूरे प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं नहीं घट सकती है। शासन में बैठे सत्तारूढ़ दल के नेता खनन माफिया को संरक्षण दे रहे है।

युक्तियुक्तकरण के नाम पर राज्य में 10463 स्कूलों को बंद किया जा रहा

छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण (Rationalization) का नया खेल खेल रही है। इस युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से प्रदेश में 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जायेंगे। 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिये गये है, नये सेटअप के नाम पर स्कूलों में शिक्षकों के न्यूनतम पदो की संख्या में कटौती करके शिक्षक के हजारों पद खत्म कर दिया गया है। रमन सरकार के दौरान भी प्रदेश में 3300 से अधिक स्कूलों को बंद किया गया था, 12000 शिक्षकों के पद को खत्म किया गया था।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर