PROBATION; प्रयोगशाला तकनीशियनों की लंबित परिवीक्षा अवधि 13 वर्ष बाद समाप्त हुआ

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग में वर्ष 2013 में नियुक्त प्रयोगशाला तकनीशियनों की परिवीक्षा अवधि सामान्य प्रशासन के निर्देशानुसार 3 वर्ष में समाप्त करने के लिए लंबा संघर्ष एवं आंदोलन किया गया था किंतु 2013 से लंबित परीक्षा अवधि 13 वर्ष बाद भी समाप्त नहीं हुई थी। 

प्रयोगशाला तकनीशियन संघ के मुख्य संरक्षक विजय कुमार झा एवं संरक्षक सीरियल दुबे ने बताया है कि बूढ़ा तालाब धरना स्थल से लेकर तूता धरना स्थल तक पर्यवेक्षावधि समाप्त करने के लिए लंबे आंदोलन किए गए थे। राज्य शासन के आदेशानुसार किसी भी पद पर नियुक्ति के लिए परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष है। बाद में सामान्य प्रशासन विभाग में इसकी अवधि बढ़ाकर 3 वर्ष कर दी थी।  लेकिन अनेक संवर्ग के कर्मचारी प्रशिक्षण अवधि समाप्त करने के लिए संघर्षरत हैं। 7 वर्ष, 8 वर्ष 10 वर्ष में भी परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं होता है। इसके कारण वेतन वृद्धि, पदोन्नति आदि में विपरीत प्रभाव पड़ता है। संगठन के लम्बे संघर्ष के बाद अंततः उच्च शिक्षा विभाग के आदेश दिनांक 23 जून 2025 आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के हस्ताक्षर से जारी आदेश अनुसार अब प्रयोगशाला तकनीशियन की परीक्षा अवधि समाप्त किए जाने संबंधी आदेश प्रसारित कर दिया गया है।

इस आदेश से प्रदेश में कार्यरत  58 प्रयोगशाला तकनीशियनों की परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई। इस आदेश का मुख्य संरक्षक विजय कुमार झा, संरक्षक सी एल दुबे, उमेश मुदलियार,पीतांबर पटेल, सुनील तिवारी,अनिल राजपूत आदि ने स्वागत करते हुए आंदोलन के दौरान तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर लोकसभा के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

  • Related Posts

    FOREST;दैनिक वतन भोगी वन कर्मचारी नियमित होंगे, चार सदस्यीय समिति गठित, 15 दिन में रिपोर्ट तलब

    0 छत्तीसगढ़ वन विभाग:के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! रायपुर, छत्तीसगढ़ वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आई है।वन मंत्री केदार…

    GOVT; मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट अधिकारी -कर्मचारी को किया सम्मानित

    0 विभागाध्यक्ष और जिला कार्यालयों को भी किया गया सम्मानित रायपुर, मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती