MURDER; बकाया पैसा मांगा तो रेत दिया गला, एडवोकेट अंकित और शिवानी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

0 ट्रंक में मिली लाश के मामले में सनसनीखेज खुलासा

 रायपुर, राजधानी रायपुर के बहुचर्चित सूटकेस मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुख्ता सूत्रो के अनुसार, मृतक किशोर पैकरा की हत्या जमीन सौदे को लेकर की गई थी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान किशोर पैकरा (उम्र 60 साल), निवासी एचएमटी चौक, हांडीपारा के रूप में हुई थी, जो शारीरिक रूप से अक्षम था और व्हीलचेयर पर चलता था। मोहदी गांव में स्थित किशोर पैकरा की जमीन का सौदा आरोपी वकील अंकित उपाध्याय द्वारा कराया गया था। जमीन की बिक्री 50 लाख रुपये में हुई थी, लेकिन किशोर को केवल 30 लाख रुपये ही दिए गए। जब किशोर को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो उसने 20 में से 10 लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद आरोपी दंपति ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

जांच में सामने आया कि पहले किशोर की गला रेतकर हत्या की गई, फिर उसके शव को लाल रंग के सूटकेस में बंद कर, सीमेंट भरकर पैक किया गया और अंत में स्टील ट्रंक में डालकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। ट्रंक पर मौजूद ‘हब्बू भाई’ नाम की मार्किंग और CCTV फुटेज के जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। वारदात को अंजाम देने के बाद दंपति रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली फरार हो गए थे।

आरोपी अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा, दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। रायपुर पुलिस की 3 सदस्यीय टीम आज शाम की फ्लाइट से दोनों को लेकर रायपुर लौटेगी। फिलहाल पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच ने मामले में दो प्रॉपर्टी डीलरों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इन डीलरों की भूमिका भी सौदे या साजिश में हो सकती है।

  • Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती