MURDER;प्रेमिका और उसके बच्चे को मारकर कुएं में फेंका,शादी का राज खुला तो भाई भी प्लान में शामिल

दुर्ग, जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में कुएं में मिली महिला और बच्चे की लाश का रहस्य खुल गया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि जिस महिला की लाश मिली है वह विधवा थी। वहीं, जिस बच्चे की लाश मिली है वह उसका बेटा था। आरोपी ने बताया कि उसका महिला से अवैध संबंध था। महिला का 8 साल का बच्चा भी था, लेकिन युवक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी।

महिला लगातार उस पर शादी करने और अपने बेटे को साथ रखने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर युवक ने अपने चचेरे के साथ मिलकर महिला और बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने महिला के हाथ-पांव बांधकर, फिर दोनों के शवों को साड़ी में लपेटकर, बोरी में भरकर और मिटटी-पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया था। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का है।

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती

युवक ने बताया कि 2 साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी सुनीता से पहचान हुई थी। फिर सुनीता से पहली बार मुलाकात महादेव घाट में हुई। इसके बाद में छत्रपाल को सुनीता ने बताया था कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। छत्रपाल ने महिला को बताया कि मेरी भी शादी नहीं हुई है। मैं तुमसे शादी कर लूंगा और बच्चे को भी साथ में रख लेंगे। छत्रपाल सुनीता को झांसे में लेकर आए दिन कहीं न कहीं मिलता रहा। इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद सुनीता जब भी शादी की बात करती तो बार-बार टाल देता और एक-दो महीने में शादी करने का झूठा आश्वासन देता रहा।

प्रेमी ने रची हत्या की साजिश

इसी बीच डेढ़ माह पहले सुनीता को पता चला कि छत्रपाल ने किसी से दूसरी लड़की से शादी कर ली है। आरोपी की शादी के बाद भी सुनीता बार-बार अपने बच्चे को लेकर छत्रपाल के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगी। दुर्ग पुलिस अधीक्षक बताया कि शुभम को छत्रपाल और सुनीता के संबंध के बारे में एक साल पहले से पता था। छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम सिंगौर के साथ मिलकर सुनीता और उसके बेटे की हत्या की साजिश रची।

पुलिस ने किया खुलासा

दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने डबल मर्डर केस का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार, 22 जून को गांव के दो अलग-अलग कुओं से एक महिला और एक 8 साल के बच्चे की लाश बरामद हुई थी। दोनों शवों को साड़ी में लपेटा, बोरी में भरा और पत्थर बांधकर कुएं में फेंका गया था।

  • Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती