FDAD;अवैध फैक्ट्री हुआ सीलबंद,1 करोड़ 54 लाख रूपये की सुपाडी बरामद 

रायपुर, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी जिला दुर्ग द्वारा ग्राम कोनारी में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री कोमल फूड प्रोडक्टस का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त फैक्ट्री में फर्म के संचालक सागर जुमनानी पिता गुरूमुख जुमनानी द्वारा बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के मशीनों द्वारा भारी मात्रा में खड़ी सुपाडी का कटींग कार्य किया जा रहा था। इस संबंध में फैक्ट्री के मालिक द्वारा भारी मात्रा में कच्ची सुपाडी, कटींग सुपाडी के प्रोसेसिंग के संबंध में मौके पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी जिला दुर्ग द्वारा फैक्ट्री में अवैध रूप से भण्डारित 50 किलोग्राम से भरी 1297 बोरी को जब्त कर नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 1297 बोरी में कुल 64850 किलोग्राम सुपाडी बरामद की गयी, जिसकी अनुमानित कीमत रूपये 1,54,09,500 (एक करोड़ चौवन लाख नौ हजार पांच सौ रूपये) हैं। विभाग द्वारा बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के अवैध रूप से संचालित पाये जाने पर फैक्ट्री को सील कर संचालक के विरूद्ध प्रकरण तैयार किया जा रहा है। 

जन सामान्य को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके इसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन प्रतिबद्ध हैं। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जांच पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ द्वारा समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की गयी की आवश्यक एवं वैध दस्तावेज प्राप्त करने उपरांत ही खाद्य कारोबार का संचालन किया जाये अन्यथा खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    FOOD;सितंबर और अक्टूबर का चावल वितरण जारी, राशन कार्डधारी 30 सितंबर तक ले सकते है दो माह का चावल

    रायपुर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश के सभी 14 हजार 186 उचित मूल्य दुकानों में दो माह सिंतबर और अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न आबंटन जारी कर दिया गया…

    FOOD; धान खरीदी, चावल भंडारण, किसान पंजीयन और गोदाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    0 खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर