ASSEMBLY;14 जुलाई से शुरू मानसून सत्र! 5 दिन में 996 सवाल, हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाएगी विपक्ष

 रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस बार विधानसभा का मानसून सत्र में जमकर हंगामा होने के आसार है। यह सत्र 14 से 18 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठक होगी। समय कम होने की वजह से सरकार को घेरने के लिए विपक्ष हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इसकी अंतिम रणनीति नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होने वाली विधायक दल की बैठक में बनेगी। इसमें स्थगन प्रस्ताव के मुद्दे तय होंगे।

विधानसभा में विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों के भी तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं। यही वजह है कि मानसून सत्र के लिए अब तक विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं। चूंकि राज्य सरकार को करीब डेढ़ साल हो गए है, इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भाजपा सरकार में हुई गड़बड़ियों के सवाल को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए इस बार विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है। वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या खाद-बीज की है। इसकी कमी से किसान परेशान है। कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रही है। विधानसभा में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठेगा। इसके अलावा अवैध रेत और अवैध शराब की बिक्री भी सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसके अलावा भारत माला परियोजना में हुए भ्रष्टाचार पर इस बार भी सदन गरमा सकता है।

  • Related Posts

    ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

    रायपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सत्र के दौरान अधिनियम के…

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…