MEETING; वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले-छत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

0 छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की वार्षिक आमसभा

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के नीति प्रबंधन और नियंत्रण में राज्य वित्त सेवा के अधिकारियों की सराहना की और कहा कि राज्य के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने वित्त सेवा के अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और सजगता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी कल राजधानी रायपुर के न्यू-सर्किट हाऊस में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की विभिन्न मांगों पर आवश्यक पहल करने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने संघ की वेबसाईट का शुभारंभ तथा स्मारिका ‘सुनिधि‘ का विमोचन तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, विशेष सचिव वित्त विभाग, चंदन कुमार, विशेष सचिव वित्त विभाग एवं रितेश अग्रवाल, संचालक कोष एवं लेखा शामिल हुए। आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन में सेवानिवृत्त वित्त अधिकारियों ने व्याख्यान दिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गईं। छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की अध्यक्ष डॉ. अल्पना घोष ने संघ का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और विभिन्न प्रस्तावों को सदस्यों के समक्ष रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। संघ के कोषाध्यक्ष अनिल पाठक द्वारा संघ के आय-व्यय का विवरण सभा में रखा गया। संघ के सचिव सचिन शर्मा द्वारा धन्यवाद प्रेषित करने के पश्चात् सम्मेलन का समापन हुआ।

  • Related Posts

    PNG; मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस  माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस

    0 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिटी गैस अवसंरचना का किया शुभारंभ, हरित छत्तीसगढ़, स्मार्ट छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम* रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर…

    GUIDELINES; नई गाइडलाइन दरें 2 मार्च 2026 से दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में प्रभावशील, इन चार जिलों में 27 फरवरी से लागू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में संपत्ति के पंजीयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवहारिक बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में…

    You Missed

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    CRIME; यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी कारों में बदमाशों ने लगाई भीषण आग, मचा हड़कंप

    CRIME; यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी कारों में बदमाशों ने लगाई भीषण आग, मचा हड़कंप

    PLANE CRASH; पैसे ले जा रहा विमान हाइवे पर क्रैश,15 की मौत, बिखरे नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़े लोग

    PLANE CRASH; पैसे ले जा रहा विमान हाइवे पर क्रैश,15 की मौत, बिखरे नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़े लोग

    PAADDY; आज किसान सम्मेलन, 25 लाख 28 हजार किसानों को मिलेंगे 10 हजार 324 करोड़ रूपए

    PAADDY; आज किसान सम्मेलन, 25 लाख 28 हजार किसानों को मिलेंगे 10 हजार 324 करोड़ रूपए

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त

    RAILWAY; रायपुर रेल मंडल के 12 सदस्य फरवरी 2026 में  सेवानिवृत्त