EXPLOSION; केमिकल फैक्टरी में बड़ा धमाका, 10 लोगों की मौत, हवा में 100 मीटर उछल गए मजदूर

हैदराबाद, सोमवार को हैदराबाद में एक बड़ा हादसा हुआ जब पटंचेरुवु इलाके की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं. यह हादसा सिगाची केमिकल फैक्ट्री में हुआ, जहां रीएक्टर फटने के बाद आग लग गई. धमाके की चपेट में आकर 20 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं कई अन्य लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि कई मजदूर 100 मीटर तक हवा में उछलकर दूर जा गिरे. इस केमिकल फैक्ट्री की इमारत का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया है. घटना के बाद आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिसे बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है.

घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. विस्फोट के बाद फैक्ट्री के आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि आसपास के प्लांट्स को भी एहतियातन बंद कर दिया गया है. अभी तक किसी के जान जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है.

  • Related Posts

    ACCIDENT; कुएं में गिरने से दो दोस्तों की मौत, शराब के नशे में धुत थे..

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां कुएं में डूबने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। दोनों के शव सीतापुर थाना क्षेत्र के…

    MURDER; राजधानी में युवक का अपहरण, गला दबाकर कर की हत्या, फिर शव को गटर में छिपाया, नदी में मिली बाइक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक का अपहरण कर कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 में बेरहमी से…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत