POLITICS; मुसलमानों पर विवाद‍ित बयान देने वाले बीजेपी विधायक टी राजा सिंह का इस्‍तीफा

हैदराबाद, तेलंगाना में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के फायरब्रांड नेता और गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि लीडरशिप विवाद के चलते उन्‍होंने इतना बड़ा कदम उठाया है. टी राजा सिंह तेलंगाना की राजनीति में एक बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं. मुसलमानों को लेकर उनके बयान कई बार विवाद भी खड़ा कर चुके हैं. टी राजा सिंह ने तेलंगाना बीजेपी के सीनियर लीडर जी किशन रेड्डी को अपना इस्तीफा भेजा.

टी राजा सिंह ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर भी अपने बीजेपी से इस्‍तीफे की कॉपी को शेयर किया. इस दौरान उन्‍होंने लिखा कि वो हिंदुत्व और गोशामहल के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं. बताया जा रहा है कि तेलंगाना बीजेपी में लीडरशिव विवाद के बाद उन्‍होंने यह कदम उठाया है. सूत्रों का कहना है कि उनकी नाराजगी रामचंदर राव को तेलंगाना बीजेपी चीफ बनाने की संभावना से जुड़ी है.

साल 2022 में टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस पूरे घटनाक्रम ने इस कदर तूल पकड़ा कि राज्‍य सरकार के आदेश पर उन्‍हें अरेस्‍ट तक कर लिया गया था. बीजेपी ने भी उन्‍हें पार्टी से निलंबित कर दिया था. साल 2023 में उनका निलंबन रद्द कर दिया था. इस घटना के बाद हैदराबाद में काफी विरोध प्रदर्शन भी हुए. मामला ठंडा पड़ा तो इसके एक साल बाद यानी 2023 में उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ बयान दिए. पहले भी इनपर हेट स्‍पीच से जुड़े आरोप लगते रहे हैं. टी राजा सिंह हिंदुत्व और गोरक्षा जैसे मुद्दों को उठाते रहे हैं. उनके इस्तीफे ने बीजेपी के लिए तेलंगाना में नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं.

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती