GAMBLING; पिथौरा उजाला पैलेस में जुआ खेलते 26 जुआरी पकडाए,साढे पांच लाख नकदी समेत 1.78 करोड़ का माल जब्त

0 फड से 9 कार , 7 बाईक 28 मोबाईल जब्त

महासमुंद, जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पिथौरा अनुभाग के मुख्यालय पिथौरा से लगे लहरौद स्थित उजाला पैलेस में एक हाई प्रोफाइल जुआकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 26 जुआरियों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए आरोपी दलजीत सिंह, रवि अग्रवाल, तेजराम पटेल, अंकित शर्मा, नरेन्द्र डडसेना, कपिल सलूजा  सभी को मौके से गिरफ्तार किया गया। एक जुआरी को भाजयुमो का नेता बताया गया है। पुलिस ने होटल को चारों तरफ से घेर लिया था।

इस छापे में पिथौरा के अलावा बसना ,सरायपाली एव पटेवा के जुआरी पकडाए है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 5 लाख 30 हजार नकदी समेत 9 चारपहिया वाहन,7 नग बाईक एवं 28 नग मोबाईल जब्त किया है। इसकी कीमत 1 करोड 72 लाख रुपए आंकी गई है। जिले में अब तक का इसे जुए का बडा फ़ड माना जा रहा है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 4, 5, बीएनएस की धारा 112 व 3(5) के तहत प्रारंभिक रूप से मामला दर्ज किया गया है।

संगठित आर्थिक अपराध की पुष्टि

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी लंबे समय से यहां संगठित रूप से आर्थिक अपराधों में लिप्त रहे हैं। विशेष रूप से दलजीत सिंह, रवि अग्रवाल, खेमराज चौधरी, रूपेश ठक्कर, गोपाल नायक, सरबजीत सिंह,सतप्रीत सिंह सलूजा के खिलाफ पहले भी कार्यवाही की गई थी। इनके विरुद्ध पूर्व में भी न्यायालय में एक से अधिक आरोप पत्र दाखिल किए गए है।सतत अपराध प्रवृत्ति व संगठित आर्थिक अपराध में लिप्तता के चलते अब इनके विरुद्ध धारा 111 बीएनएस का भी समावेश कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 जुआ प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों की सूची इस प्रकार है।

  1. दलजीत सिंह सरायपाली,
  2. रवि अग्रवाल लहरौद,
  3. तेजराम पटेल पथरला बसना
  4. अंकित शर्मा पिथौरा,
  5. नरेन्द्र डडसेना पिथौरा,
  6. कपिल सलूजा सरायपाली,
  7. खेमराज चौधरी जोगनीपाली सरायपाली,
  8. रूपेश कुमार ठक्कर पिथौरा,
  9. भूपेन्द्र साहू पिथौरा,
  10. गुरूप्रीत सिंह सलूजा पिथौरा,
  11. जितेन्द्र सिन्हा पिथौरा,युकां पदाधिकारी,
  12. देवेन्द्र अग्रवाल पिथौरा,
  13. गोपाल नायक अजगरखार भंवरपुर,
  14. लोकेश नायक सरकंडा भंवरपुर,
  15. संजय गिरी पथरला बसना,
  16. पूरनलाल पटेल पथरला बसना
  17. खीरसागर निषाद पिथौरा,
  18. धमेन्द्र सिन्हा पथरला बसना
  19. हेतराम पटेल पथरला बसना
  20. शिव कुमार गुप्ता कबीर नगर बसना
  21. सरबजीत सिंह पिथौरा,
  22. गोविंद शर्मा पिथौरा,
  23. सतप्रीत सिंह सलूजा पिथौरा
  24. अमरदीप सिंह सलूजा होटल संचाल्क
  25. अमरप्रीत सिंह सलूजा होटल संचालक भाई
  26. अनिल बेहरा पथरला बसना

सतत अपराध प्रवृत्ति व संगठित आर्थिक अपराध में लिप्तता के चलते अब इनके विरुद्ध धारा 111 बीएनएस का भी समावेश कर वास्तविक अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 6 आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस कार्यवाही में पिथोरा के अलावा पटेवा, बागबहरा, संकरा थाने की पुलिस शामिल रही।

  • Related Posts

    LIQUOR; जहरीली शराब का कहर!, 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील, 12 गिरफ्तार, तीन अफसर निलंबित

    भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.  मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी…

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी