EDUCATION; डीईओ की छापामारी में बड़ी लापरवाही उजागर, 9 शिक्षकों को नोटिस जारी

# 200 बच्चों के स्कूल में सिर्फ 12 बच्चे पहुंचे, प्राचार्य ने उन्हें भी लौटा दिया गया घर

बिलासपुर,  कोटा विकासखंड के ग्राम खोंगसरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डॉ. अनिल तिवारी के औचक निरीक्षण के दौरान भारी लापरवाही सामने आई। स्कूल में दर्ज करीब 200 विद्यार्थियों में से केवल 12 छात्र ही पहुंचे थे। हैरानी की बात यह रही कि प्राचार्य ने इन छात्रों को पढ़ाई कराने के बजाय छुट्टी घोषित कर उन्हें वापस घर भेज दिया।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री लहरें ने बिना किसी आवेदन के अनुपस्थित शिक्षकों की सीएल (अवकाश) पंजी में दर्ज कर दी थी। जब डीईओ ने अनुपस्थित शिक्षकों के आवेदन पत्र मांगे, तो प्राचार्य जवाब देने में असमर्थ रहे।निरीक्षण में कुछ शिक्षक भले ही उपस्थित मिले, लेकिन वे कक्षाओं में न होकर आपस में बातचीत में व्यस्त थे। स्कूल में न तो कोई टाइम टेबल जारी किया गया है, न ही पाठ्यक्रम की योजना बनाई गई है। शिक्षकों की डायरी भी अपडेट नहीं थी।

4 अनुपस्थित शिक्षक जांच के घेरे में

डीईओ डॉ. तिवारी ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए प्राचार्य सहित कुल 9 शिक्षकों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बिना आवेदन पत्र के अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों में व्याख्याता एम. मीणा, सविता गांगुली, व्यायाम शिक्षिका डॉ. किरण सरावगी, कर्मचारी डी.के. चतुर्वेदी का नाम शामिल हैं। इनके साथ ही, स्कूल में उपस्थित होकर भी जिम्मेदारी से बचते नजर आए 4 अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों का बड़ा ऐलान, ‘शिक्षक दिवस’ पर नवा रायपुर के तूता मैदान में जुटेंगे हज़ारों शिक्षक

    *करेंगे “टीईटी आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह” रायपुर. छत्तीसगढ़ के टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण शिक्षकों ने अपनी लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए सरकार के खिलाफ…

    KTU; हॉस्टल की बदहाली से छात्रों का फूटा गुस्सा, कुकर-कढ़ाई और थाली लेकर किया विरोध प्रदर्शन

    रायपुर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU) में छात्रावास की बदहाल व्यवस्था को लेकर आज विद्यार्थियों का गुस्सा फूटा। छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन के गेट…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी