MURDER; ‘टोनही’ कहने की रंजिश में पड़ोसियों ने छत से घुसकर महिला की बेरहमी से की हत्या

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में कुछ दिनों पहले हुई एक महिला की हत्या का राज खुलते ही पुलिस भी चौंक गई। मोहिनी साहू की हत्या के जांच में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाली सविता साहू ने अपनी बेटी जसिका और भतीजे दीपेश के साथ मिलकर मोहिनी की ‘टोनही’ कहकर बदनाम करने की पुरानी रंजिश में बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी कहानी रची, लेकिन साइबर सेल की जांच में पूरी साजिश बेनकाब हो गई।

यह पूरा मामला खैरबना गांव का है। घटना 26 जून दोपहर करीब 2 बजे की है। उस वक्त मोहिनी साहू अपने घर में अकेली थी। तभी तीनों आरोपी छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। उसके बाद सविता और जसिका ने गाय बांधने की रस्सी से मोहिनी का गला घोंटा, जबकि दीपेश ने धारदार हंसिये से उसके गले और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किया। जिससे मोहिनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फिल्मी अंदाज में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

हत्या को अंजाम देने के बाद तीनों घर लौटे, खून से सने कपड़े और शरीर धोकर सबूत मिटाए और गांव में यह कहानी फैलाई कि घटना के वक्त वे खेत में थे। जसिका ने पुलिस के सामने भी आंसू बहाते हुए ‘खेत में होने’ की कहानी दोहराई ताकि शक की सुई हट जाए। शुरुआती जांच में पुलिस भी उलझ गई, मगर साइबर सेल ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगालीं, जिससे पूरा झूठ सामने आ गया। अलग-अलग पूछताछ में बयान टूटे और आखिरकार तीनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हंसिया और गेरुआ रस्सी जब्त कर ली है। आरोपियों सविता साहू (39 वर्ष), जसिका साहू (19 वर्ष) और दीपेश साहू (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। खैरागढ़ पुलिस का कहना है कि अंधविश्वास और टोनही कहने की कुरीतियों में फंसकर लोग ऐसे जुर्म कर रहे हैं, जिसकी कीमत उन्हें जेल में काटनी पड़ रही है।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी