RMC;वर्षों बाद नगर निगम में थोक में तबादला, 93 कर्मचारियों का ट्रांसफर

रायपुर, नगर निगम के टैक्स वसूली विभाग में 10 सहायक राजस्व अधिकारियों का तबादला करने के बाद 2 जुलाई को निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा जारी आदेश में इसी विभाग के पूरे 93 अधिकारी-कर्मचारियों को इधर उधर कर दिया गया है. इस प्रकार निगम में यह पहला अवसर है जब टैक्स वसूली के लिए वार्डो की भौगोलिक स्थिति के जानकार पूरे अमले का तबादला कर दिया गया है. इस आदेश को लेकर निगम भी बुधवार को दिनभर चर्चा होती रही. इन सबके बीच नगर निगम में इस साल का राजस्व वसूली टारगेट 400 करोड़ से अधिक कर दिया गया है.

इसमें निगम को सबसे अधिक टैक्स वसूली की गुंजाइश ओपन प्लाट में ही दिखाई दे रही है. ऐसे में जोन कमिश्नरी स्तर पर पूरे सिस्टम की अदला-बदली के कारण टैक्स वसूली प्रभावित होने की संभावना अधिक जताई जा रही है. क्योंकि जिनका नये जोन कमिश्नरी में तबादला हुआ उन्हें जोन अंतर्गत समस्त सात वार्डों की स्थिति को जानने और समझने में ही लगभग 6 महीने का समय निकल जाएगा. अभी टैक्स के साथ ऑनलाइन यूजर चॉर्ज बढ़ाने-घटाने की कवायद के चलते निगम की प्रॉपर्टी टैक्स वसूली मई-जून महीने में प्रभावित हुई थी. बुधवार को हुए तबादले में जोन-6 में कार्यरत सहायक ग्रेड-02 वर्ग के भारतेश नेताम को मुख्यालय भेजा गया है.

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण जोन-8 कमिश्नरी में जोन-6 से कैलाश मरकाम और जोन-10 से राजेश मिश्रा को भेजा गया है. इसके बदले जोन-1 के नरेंद्र सोनी को जोन-10 में भेजा गया और जोन-5 के सुनील ध्रुव को जोन-6 में भेजा गया है. नये तबादला आदेश में सबसे अधिक जोन-2 कमिश्नरी के 11 राजस्व अमले को आयुक्त ने इधर-उधर कर दिया है.

  • Related Posts

    RMC; रेल्वे ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन पर 25 हजार का जुर्माना, रोड पर मिट्टी गिराने पर सभापति सूर्यकान्त राठौड़ नाराज

    रायपुर , रायपुर रेल्वे स्टेशन परिक्षेत्र में रेल्वे विकास हेतु अनुबंधित ठेकेदार आरवि कंस्ट्रक्शन पर रायपुर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री पी. डी. धृतलहरे ने, लिखित नोटिस जारी…

    ACTION; प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को नोटिस, स्कूल से मिले नदाराद

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शिक्षा विभाग ने लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसा है। जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के औचक निरीक्षण के बाद नवाडीह स्कूल के प्रधानपाठक समेत…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश